IPS अधिकारी समीर वानखेड़े फिर से सुर्खियों में छाये है। उन्होंने शाहरुख खान पर दिल्ली हाईकोर्ट में मुक़दमा दर्ज किया है। यह याचिका स्थाई रोक, आधिकारिक घोषणा और जुर्माने से संबंधित है। यह मुकदमा अभिनेता शाहरुख़ खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से जुड़ा हुआ है। साथ ही साथ यह OTT प्लैटफॉर्म Netflix और अन्य पक्ष पर भी दायर किया है। आईए जानते है क्या है ये मामला।


आईपीएस अधिकारी समीर वानखेड़ेने शाहरुख़ खान पर मानहानि का केस दर्ज किया है। उनका आरोप यह है की नेटफ्लिक्स और रेड चिली द्वारा निर्मित वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' यह दुर्भावना पूर्ण और मानहानिकारक है। इस सीरीज में दिखाई गए नशीले पदार्थों के खिलाफ कारवाई करनेवाली सारी एजन्सियों को नेगेटिव और भ्रामक बताया गया है। जिससे जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास कम हो रहा है।


उन्होंने आगे कहा की यह सीरीज जानबुझकर इस प्रकार से बनायी गई है। जिससे इन एजन्सियों की प्रतिमा धुमिल हो। खासकर तब, जब बॉम्बे हाईकोर्ट में समीर वानखेड़े और आर्यन खान मामला वर्तमान में चालू है। इसके अलावा सीरीज में एक पात्र को 'सत्यमेव जयते' कहते हुए अश्लील वर्तन (मिडल फिंगर) करते हुए दिखाया गया है। यह कृति राष्ट्रीय प्रतिक का अपमान तो है ही,पर साथ ही Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 का गंभीर उल्लंघन है। जिसके तहत दंडात्मक करवाई की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि इस सीरीज़ की सामग्री सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act, 2000) और भारतीय दंड संहिता ( IPC) की कई धाराओं का उल्लंघन करती है। इसमें अश्लील और आपत्तिजनक दृश्य दिखाकर राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है। साथ ही, याचिका में 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग भी की गई है, जिसे टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान करने की बात कही गई है।




Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story