शाहरुख खान की ‘किंग’ का दिवाली धमाका, लॉन्च हुआ खास लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक
फैंस अमेजन, ब्लिंकिट और डी2सी वेबसाइट के जरिए इस लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक को खरीद सकते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के आधिकारिक आर्टवर्क वाला लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक दिख रहा है।
शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच दिवाली के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। फिल्म के आधिकारिक आर्टवर्क से तैयार लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक लॉन्च किया गया है। इस खास कलेक्शन के साथ फैंस इस फेस्टिव सीजन में ‘किंग की दिवाली’ मना सकेंगे।
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक खास पहल की है।
फिल्म से जुड़ी इस खास पेशकश के तहत मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बॉन्स प्लेइंग कार्ड्स का एक विशेष वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही फिल्म के लिए एक एक्सक्लूसिव कोलैबोरेशन की घोषणा भी की गई है। फिल्म के आधिकारिक आर्टवर्क वाले इस स्पेशल प्लेइंग कार्ड डेक के लॉन्च से फैंस को अपने पसंदीदा सुपरस्टार के साथ दिवाली मनाने का एक नया तरीका मिला है।
इस खास ‘किंग’ डेक को भारत में अमेजन के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली NCR के कुछ चुनिंदा शहरों में यह ब्लिंकिट पर भी उपलब्ध है। फैंस इसे भारत में D2C वेबसाइट के माध्यम से भी ऑर्डर कर सकते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में फैंस इस फेस्टिव सीजन में अलग-अलग तरीकों से अपने पसंदीदा सुपरस्टार और उनकी आगामी फिल्म का जश्न मना रहे हैं। लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक की लॉन्चिंग के साथ फिल्म की रिलीज का आधिकारिक काउंटडाउन भी अब खास अंदाज में शुरू हो गया है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
