शाहरुख खान की ‘किंग’ का X पर बढ़ा क्रेज, फिल्म के पोस्टर वाले 5 कस्टम आइकन्स लॉन्च
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #KING और #SRK जैसे हैशटैग्स के साथ विशेष कस्टम आइकन्स लाइव किए गए हैं, जो प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का पोस्ट और हैशटैग #KingSRK का कस्टम आइकॉन दिख रहा है।
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म की चर्चा के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इससे जुड़े पांच खास कस्टम आइकन्स लॉन्च किए गए हैं, जो प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर आकर्षण बढ़ा रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर वाले ये पांच कस्टम आइकन्स सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी फिल्म ‘किंग’ को समर्पित हैं। इन्हें फिल्म से जुड़े पांच विशेष हैशटैग्स पर लाइव किया गया है। अब इन हैशटैग्स के जरिए प्रशंसक फिल्म के पोस्टर वाले कस्टम आइकन्स देख सकेंगे।
X पर लाइव हुए इन पांच हैशटैग्स में #KING, #KINGMOVIE, #SRK, #SHAHRUKHKHAN और #KINGSRK शामिल हैं। इन कस्टम आइकन्स के लॉन्च के साथ ही ‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की दिलचस्पी और चर्चा को नया आकर्षण मिला है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
