भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन में मशहूर सिंगर शान ने अपनी दिवंगत मां के साथ रिश्ते और शो से पहले किए जाने वाले अपने खास रिचुअल को लेकर खुलकर बात की। शान ने बताया कि 2022 में मां को खोने के बाद वह हर शो से पहले प्रार्थना करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन में मशहूर सिंगर्स, कंपोजर्स और म्यूजिक के दिग्गज अपनी क्रिएटिव जर्नी, इंस्पिरेशन और उन अनसुनी कहानियों के बारे में बातचीत करते हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों के म्यूजिक को यादगार बनाया है। इसी सीरीज के लेटेस्ट एपिसोड में शान नजर आए।

अपनी सुरीली आवाज, अलग-अलग तरह के गानों और कई यादगार हिट्स के लिए पहचाने जाने वाले शान आज भी देश के पसंदीदा प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी दिवंगत मां के साथ अपने रिश्ते को लेकर भावुक बातें साझा कीं।

शान ने कहा, “2022 में अपनी मां को खोने के बाद मैं हमेशा प्रार्थना करता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं।”

उन्होंने आगे बताया, “2022 में मां को खोने के बाद मैंने एक चीज महसूस की है कि मैं हर शो से पहले प्रार्थना करता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं। हाल ही में एक-दो बार ऐसा हुआ जब मैं ऐसा करना भूल गया और वो शोज अच्छे नहीं गए। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है। आप इसे अंधविश्वास कह सकते हैं या कुछ भी, लेकिन अगर मुझे लगता है कि मुझे उनका आशीर्वाद नहीं मिला है, तो शो अच्छा नहीं जाता। कई बार शो से पहले आखिरी वक्त की चीजों में इतना बिजी हो जाता हूं कि ये जरूरी रस्म करना भूल जाता हूं।”

‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के जरिए कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा और म्यूजिक से जुड़ी बातचीत को एक नए अंदाज में सामने ला रहे हैं। ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ का लेटेस्ट एपिसोड यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है, जिसमें शान ने अपनी मां की याद और शो से पहले किए जाने वाले इस खास रिचुअल के बारे में खुलकर बात की है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story