बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी तमाम खबरे सामने आती रहती हैं जो दर्शकों को चौंका के रख देती हैं। और ऐसी ही ख़बरों के साथ प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा और अदाकारा महिमा चौधरी ने सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में दोनों को एक नवविवाहित जोड़े में देखा गया जिसमें महिमा ने लाल रंग की साडी पहनी है और उनका मेकअप भी दुल्हन जैसा था। संजय मिश्रा भी दूल्हे की तरह कपडे पहन महिमा के साथ खड़े थे।


दोनों को यूँ साथ देख कर फैंस बहुत ज़्यादा चौंक गए और सबने ये सवाल उठाया कि क्या 52 की उम्र में महिमा चौधरी और 62 की उम्र में संजय मिश्रा ने दुबारा घर बसाया है ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में दोनों जोड़े को साथ देखा जा रहा है। जिसमें महिमा ने पैप्स से कहा कि, "आप लोग शादी में नहीं आ पाए, पर मिठाई खाकर जाना।"



इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस अश्मंजस में पड़ गए और वे समझ नहीं पाए के आखिर बात कितनी सच्ची है और कितनी झूठी। असल में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा दोनों एक नई फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं, जिसका नाम है 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी।' दोनों ने कोई शादी नहीं की है और न ही दुबारा घर बसाया है, यह पूरा प्लान इनकी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए था जो कुछ समय बाद रिलीज़ होने वाली है। इसके निर्माता सिद्धांत राज ने अब तक कोई सुनिश्चित तारीख नहीं बताई है।


Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story