प्राइम वीडियो की पीरियड ड्रामा सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ को रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली सराहना के बीच अब सुपरस्टार सलमान खान का समर्थन भी मिला है। सलमान खान ने सीरीज के डायरेक्टर निखिल आडवाणी और भुवन बाम से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज का दमदार ट्रेलर भी शेयर किया।

सलमान खान से मिले इस समर्थन ने ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की टीम के लिए जश्न को और खास बना दिया। सलमान खान की इंस्टाग्राम स्टोरी का जवाब देते हुए भुवन बाम ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “क्रांतिकारी दिल में आते हैं, दिमाग में नहीं🔥⚔️”

सीरीज को मिल रही प्रतिक्रिया पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए भुवन बाम ने कहा, “द रेवोल्यूशनरीज को जिस तरह का प्यार और सराहना मिली है, वह सच में बेहद खास है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से फैंस हमारे कमेंट्स और डीएम में शो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और यह हमें और बेहतर करने के लिए मोटिवेट करता है। अब सलमान सर ने भी द रेवोल्यूशनरीज को अपनी मंजूरी दे दी है, तो हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते थे। उनसे मिलना और शो को लेकर उनके विचार सुनना मेरे करियर के खास पलों में से एक है। उनका सपोर्ट और अप्रूवल मिलना ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा और यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। शो ने हम सभी की जिंदगी में जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और सलमान सर के प्यारे शब्दों के लिए एक बार फिर उन्हें दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं।”

‘द रिवोल्यूशनरीज’ में आजादी के समय के एक अनकहे अध्याय को पर्दे पर दिखाया गया है। सीरीज के केंद्र में वे क्रांतिकारी हैं, जिन्हें दुनिया भूल गई है। मेकर्स ने पीरियड ड्रामा को शानदार स्केल के साथ इमोशन और एक्शन से जोड़ा है। कहानी के साथ इसकी कास्ट, परफॉर्मेंस और उस दौर की दुनिया को स्क्रीन पर लाने के प्रयास को भी सराहना मिली है।

फिल्ममेकर निखिल आडवाणी द्वारा डायरेक्टेड यह सीरीज भारत के आजादी के समय की सच्ची घटनाओं और संघर्ष पर आधारित है। पीरियड ड्रामा को एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने प्रोड्यूस किया है। यह संजीव सान्याल की बेस्टसेलर ‘रिवोल्यूशनरीज़: द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ़्रीडम’ पर आधारित है।

‘द रिवोल्यूशनरीज’ में भुवन बाम, रोहित सराफ़, प्रतिभा रांटा और गुरफ़तेह पीरज़ादा लीड रोल में हैं। जेसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी भी अहम रोल में नजर आते हैं। सीरीज सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। सलमान खान के समर्थन और भुवन बाम की प्रतिक्रिया ने रिलीज के बाद सीरीज को लेकर बनी चर्चा में एक और अहम कड़ी जोड़ दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story