कई हफ्तों से चल रही चर्चाओं के बीच अब एक बार फिर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है। सलमान खान इस फिल्म के अगले बड़े शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत 6 अगस्त से मुंबई में करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं।

करीब छह हफ्तों तक चलने वाले इस शेड्यूल में तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे। इसके साथ ही सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट्स की मौजूदगी में कई बड़े क्राउड सीन्स भी शूट किए जाएंगे। इसे फिल्म के सबसे बड़े शूटिंग शेड्यूल्स में से एक माना जा रहा है। मेकर्स सितंबर तक लगातार शूटिंग जारी रखेंगे और अक्टूबर तक फिल्म के सभी बड़े एक्शन सीन्स पूरे करने की तैयारी में हैं, ताकि फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज़ के लिए तय समय पर तैयार किया जा सके।

सूत्र ने बताया, "शुरुआत में इस शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे मुंबई शिफ्ट कर दिया गया। इस शेड्यूल में बड़ी संख्या में भीड़ वाले सीन्स हैं, जिनमें सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट्स हिस्सा लेंगे। एक्शन टीम ने बड़े स्तर के सीक्वेंस तैयार किए हैं, जिनमें सलमान खान के स्टंट्स जितनी ही अहम भूमिका भीड़ की मूवमेंट की भी होगी।"

इसी बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ाने वाली खबर यह भी है कि नयनतारा इस शेड्यूल के दौरान फिल्म की टीम के साथ जुड़ सकती हैं।

दूसरी ओर, सलमान खान की फीस को लेकर हाल ही में सामने आई खबरों पर मेकर्स ने पूरी तरह विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि इस संबंध में सामने आई सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह अटकलों पर आधारित हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा फोकस एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने पर है, न कि ऐसी अपुष्ट खबरों पर प्रतिक्रिया देने पर।

अब जब फिल्म अपने सबसे बड़े एक्शन शेड्यूल में प्रवेश करने जा रही है, तब सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। यह फिल्म 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story