रामायण' के दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भव्य इवेंट से पहले संगीतकार ऋषभ रिखीराम शर्मा ने निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म के कलाकार रणबीर कपूर व यश के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात की एक खास तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जिसने फिल्म को लेकर पहले से बने उत्साह को और बढ़ा दिया।

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य भारत की संस्कृति और विरासत को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। हाल ही में फिल्म के 'राम' ग्लिम्प्स की रिलीज़ के साथ मेकर्स ने दर्शकों को भारत के सबसे कालजयी महाकाव्यों में से एक की विरासत की झलक दिखाई, जिसके बाद हर ओर उत्साह का माहौल बन गया। इसी क्रम में दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले ग्रैंड इवेंट से पहले फिल्म की टीम ने प्रसिद्ध संगीतकार ऋषभ रिखीराम शर्मा से मुलाकात की।

ग्रैंड इवेंट से पहले साझा की गई तस्वीर में निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म के कलाकार रणबीर कपूर व यश नजर आए। तस्वीर के साथ ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कैप्शन लिखा, "See you tonight 🙏🏻 Jai Shri Raam" @worldoframayana @iamnamitmalhotra @thenameisyash @niteshtiwari22 @arrahman @hanszimmer

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक रामायण से प्रेरित इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और रॉकिंग स्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा की Prime Focus Studios, 8 बार ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो DNEG और यश की Monster Mind Creations के सहयोग से किया जा रहा है। दो भागों में बनने वाली यह महागाथा दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज़ होगी। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story