Peddi को लेकर दर्शकों के बीच लगातार बढ़ रही उत्सुकता के बीच अब फिल्म के मास्टर प्रोडक्शन डिज़ाइनर Avinash Kolla ने इसे एक अनोखा सिनेमाई अनुभव बताया है। महानती, जर्सी, दशहरा और मेजर जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए पहचाने जाने वाले अविनाश कोल्ला इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के प्रोडक्शन डिज़ाइन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Ram Charan स्टारर पेड्डी साल 2026 की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। Janhvi Kapoor और Jagapathi Babu जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को हर नए अपडेट के साथ और अधिक हाइप मिल रही है। पावरफुल पोस्टर्स और सुपरहिट गानों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ाई है।

फिल्म की रिलीज़ से पहले अविनाश कोल्ला ने पेड्डी की इमोशनल गहराई और कहानी की ताकत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसा भावनात्मक सफर है जो दर्शकों को अंदर तक छू जाएगा। उन्होंने राम चरण की परफॉर्मेंस की भी जमकर सराहना की।

अविनाश कोल्ला ने कहा, “#PEDDI अपनी तरह की एक अनोखी फिल्म है। जब आप थिएटर से बाहर निकलेंगे, तो आपकी आँखों में आँसू ज़रूर होंगे। आप पेड्डी के सफर से इस कदर जुड़ जाएंगे कि इमोशनली आप भी उसके साथ सफर करने लगेंगे। इस फीलिंग की गारंटी है। सुकुमार गारु ने हाल ही में कहा था कि इस फिल्म में चरण की परफॉर्मेंस रंगस्थलम से भी बेहतर होगी। इसकी वजह फिल्म की मजबूत और पावरफुल कहानी है।”

फिल्म में राम चरण तीन अलग-अलग ट्रांसफॉर्मेशन में नजर आएंगे। इनमें से दो लुक का खुलासा किया जा चुका है। पहला देहाती किरदार का है, जबकि दूसरा खूंखार “पेड्डी पहलवान” का लुक है। फिल्म का तीसरा ट्रांसफॉर्मेशन फिलहाल मेकर्स ने छुपाकर रखा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Peddi का म्यूजिक भी तेजी से इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। फिल्म का पहला सिंगल “चिकिरी चिकिरी” अपनी दमदार रिदम और A. R. Rahman के अनोखे म्यूजिकल स्टाइल की वजह से रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच छा गया। यह गाना सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।

इसके बाद रिलीज़ हुए दूसरे गाने “रई रई रा रा” ने अपनी एनर्जेटिक साउंड और जबरदस्त कोरियोग्राफी से दर्शकों का ध्यान खींचा। यूट्यूब पर इस गाने को 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दोनों गानों की सफलता ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को नई ऊंचाई दी है और यह साबित किया है कि पेड्डी का म्यूजिक इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे बड़ी वजह बन चुका है।

Buchi Babu Sana द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण के साथ Shiva Rajkumar, Janhvi Kapoor, Divyendu Sharma और Jagapathi Babu अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारु के बैनर वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

‘धुरंधर’ और ‘राजा शिवाजी’ की सफलता के बाद Jio Studios

इस फिल्म को उत्तर भारत में रिलीज़ करेगा। पेड्डी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और रिलीज़ से पहले ही इसे लेकर देशभर में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story