‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे दर्शकों के सामने अब एक नई चुनौती रखी गई है। फुलेरा के बनराकस यानी दुर्गेश कुमार ने प्राइम वीडियो के सामने अनोखी शर्त रखते हुए कहा है कि जब तक नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार नहीं पहनाया जाएगा, तब तक ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट का खुलासा नहीं होगा।

शो के भविष्य को लेकर दर्शकों के बीच जारी असमंजस के बीच कहानी में नया मोड़ सामने आया है। नेतृत्व में बदलाव के बाद बनराकस ने खुद कमान संभाल ली है। क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के नए प्रधान बनने और बनराकस के उनके साथ खड़े होने के बाद फुलेरा के नए प्रशासन ने अपने अलग नियम तय किए हैं।

इस चुनौती के तहत फैंस को एकजुट होकर नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाना होगा। इसके लिए एक विशेष ऑडियंस चैलेंज शुरू किया गया है। चुनौती पूरी होने के बाद ही ‘पंचायत सीजन 5’ की बहुप्रतीक्षित रिलीज डेट का खुलासा किया जाएगा।

इससे जुड़ा संदेश बनराकस की ओर से साझा किए गए इंस्टाग्राम रील में सामने आया है। दर्शक इस रील को https://www.instagram.com/reel/Dfyt1KbB2CK/?cplk=MXA2eXhkbG50bThuMQ== पर देख सकते हैं।

फैंस को इस चुनौती में हिस्सा लेकर बनराकस की शर्त पूरी करने और ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट अनलॉक करने में योगदान देने के लिए कहा गया है। इसके लिए https://panchayatdate.com पर भाग लिया जा सकता है। अब सीजन की रिलीज डेट का खुलासा दर्शकों की इस चुनौती को पूरा करने से जुड़ा है।

Next Story