पाकिस्तान हुआ गुस्से में बेकाबू ; बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान को किया आतंकी घोषित
सलमान खान को पाकिस्तान सरकार ने उनके रियाद में दिए गए एक बयान के बाद आतंकवाद विरोधी अधिनियम की चौथी अनुसूची में डाल दिया है। इससे उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी और पाकिस्तान में उनकी यात्रा पर रोक लग सकती है ।

सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को पाकिस्तान की सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह फैसला सलमान खान के सऊदी अरब के रियाद में दिए गए एक बयान के बाद लिया गया। उस बयान में सलमान खान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक जगह बताया था, जिसे पाकिस्तान सरकार स्वीकार नहीं कर पाई।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सलमान खान का नाम "आतंकवाद विरोधी अधिनियम, 1997" की चौथी अनुसूची में डाला है। इस सूची में उन लोगों के नाम आते हैं जिन पर आतंकवाद से जुड़े होने का शक होता है। इसका मतलब है कि सलमान खान की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और उनके पाकिस्तान में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लग सकता है।
सलमान खान के इस बयान के बाद पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ। हालांकि इस सूची में सिर्फ सलमान खान का नाम शामिल किया गया है, जबकि उनके साथ मौजूद बॉलीवुड के अन्य सितारा शाहरुख खान और आमिर खान पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस घटना ने बॉलीवुड और मीडिया में काफी चर्चा छेड़ दी है। कई लोगों ने पाकिस्तान के इस कदम पर आश्चर्य जताया है और इसे राजनीतिक विवाद माना है। वहीं, सलमान खान या उनके प्रतिनिधि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दे पाए हैं।
सलमान खान ने रियाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में बनने वाली फिल्मों की लोकप्रियता के कारण यहां कई देशों के लोग काम करते हैं, जिसमें बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोग शामिल हैं। इस बयान को पाकिस्तान ने अलगाववादी बयान मानकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी दस्तावेज वायरल हुआ था, जिसमें सलमान खान को आतंकवादी घोषित करने का दावा किया गया, जिसे बाद में फर्जी माना गया। लेकिन पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर सलमान का नाम चौथी अनुसूची में डालने की पुष्टि हुई है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
