नवाचार, जोखिम और निरंतर प्रयोगों से जन्म लेने वाले स्टार्टअप्स को जब सही मंच और पहचान मिलती है, तभी उनकी वास्तविक उड़ान शुरू होती है। इसी विचार को साकार करता इंदौर में आयोजित ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’ कार्यक्रम, जहां शहर के उभरते स्टार्टअप्स और उनके पीछे खड़े विजनरी फाउंडर्स को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में 100 से अधिक स्टार्टअप्स की मेहनत और जुनून को ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस पहल का नेतृत्व ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर्स पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एआईएस सिग्नेचर ने ऑफिशियल पॉवर पार्टनर के रूप में इस पहल को मजबूती प्रदान की, जिससे स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति मिली।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पीआर 24x7 के साथ आयोजित टॉक शो रहा, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग और ब्रांड प्रेजेंस पर गहन चर्चा हुई। इस सेशन ने नए फाउंडर्स को यह समझने का अवसर दिया कि केवल बेहतर प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि प्रभावी कहानी और प्रस्तुति भी उतनी ही आवश्यक होती है। चर्चा में पीआर 24x7 की सीईओ नेहा गौर के साथ नीवक्लाउड और रैकबैंक के फाउंडर नरेंद्र सेन, वियासॉकेट और वॉकओवर के फाउंडर पुष्पेंद्र अग्रवाल तथा मोशनजिलिटी के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी शामिल हुए।

नेहा गौर ने कहा, “स्टार्टअप की शुरुआत में उसकी कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। पब्लिक रिलेशंस केवल दिखने का माध्यम नहीं, बल्कि भरोसा बनाने की नींव है, जो किसी भी ब्रांड को कठिन समय में भी मजबूत बनाए रखती है।”

ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि ऐसा मंच तैयार करना है, जहां स्थानीय स्टार्टअप्स को वह पहचान और सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं। ‘रनवे’ कॉन्सेप्ट के माध्यम से यह प्रदर्शित किया गया कि अब इनोवेशन ही मध्य भारत की नई पहचान बन रहा है।”

समारोह में 50 स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर विशिष्ट पहचान बनाई है। सम्मानित विजेताओं में रोशन कुशवाहा (इंश्योर मार्केटिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड), शुभम पाटीदार (ऑर्बोटॉक्स), आशीष गुप्ता (ऑर्बोसिस रियलिटी), वैभव मेहरोत्रा (वैभव परफ्यूमरी), पूजा विश्वकर्मा (गीता की रसोई), दीपक पंचाल (एट्जियन टेक्नोलॉजीस एलएलपी), भरत राठौड़ (गेटजी), निहित सबलोक (भोजनकार्ट), हेमंत पवार (एमपी सेलेब्रिटीज), प्रकाश अग्रवाल (घरतकसेवा), अमित चावला (अल्फाग्रोथविलेज प्राइवेट लिमिटेड), सोहम शर्मा (बॉटमार्ट्ज आईटी सॉल्यूशन), अभिषेक उपाध्याय (एयू प्रोडक्शन), रोशन भारद्वाज (गुरु प्रगति), पुष्पेंद्र और करुणा सिंह राजपूत (स्वर्णिक स्टूडियो), गौरव फांसे (जिटा टेक्नोलॉजी), यशराज गायकवाड़ (राइट ईट), प्रतीक पंडित (एआईएस सिग्नेचर), डॉ. रितेश अग्रवाल (मेडीलैब्स), अक्षय शेलट (डोमिगो), तुषार मोहबे और राहुल साहू (जस्टर्फ स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड), प्रबल जैन (इंदौरी आर्टिस्ट), पंकज सूर्य (काम मिलेगा), रुचि वर्मा (आध्या ऑर्बोटेक), विपुल जैन (विपुलांचल वेल्थ मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड), अनुज भटनागर (डीज़लॉग डिलीवरी), मोहित शर्मा (फिक्सपॉइंट), प्रशांत पटेल (आस्मो डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड), मनीष यादव (दबंग दुनिया), जयेश कुमार गुलाटी (मिस्टिक मंत्रा पिक्चर्स एंड मोशन प्राइवेट लिमिटेड), शुभम परमार (कोराज), अमित अग्रवाल (ऑर्गेनिक स्किन), फर्स्ट पार्टनर कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, रितेश जायसवाल (स्टेवरस), पूजा पडियार (पीनॉक्स सॉल्यूशंस), काशिश जायसवाल और पुलकित जायसवाल (ब्लूओशन बिल्डिंग सॉल्यूशन), श्रेयांश जैन (व्हाइट कॉलर), नरेंद्र पिपलीवाल और आलोक जांगिड़ (त्रिनेत्रम नेक्स्टजेन), कृष्णा धाकड़ और उमंग अग्रवाल (ब्रांड्स ऑन ट्रेंड), उत्कर्ष चौरसिया (ब्लैक लियो वेंचर्स), आनंद शर्मा (ऑर्बोएविएशन), अंशुमन उपाध्याय (टिकट बुक करो), साशी ससपुटे (एनजीओ महासंग), अमन जगताप (रेयर फ्लोरिंग्स), अविधा चतुर्वेदी (पेपरटू प्लांट), अमित केवलरामानी (शॉपहोल इंडिया गिफ्ट्स), ईशान मिश्रा (मेधावी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड) और श्री शर्मा (शाइनविदश्री) शामिल रहे।

ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड एक मल्टीडिसिप्लिनरी कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और ह्यूमन कैपिटल जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। कंपनी उच्च गुणवत्ता वाली वेबसाइट्स, मोबाइल एप्लिकेशन और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह आयोजन न केवल स्टार्टअप्स के सम्मान का मंच बना, बल्कि इंदौर को मध्य भारत के उभरते इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story