मिर्जापुर: द मूवी को मिला जबरदस्त प्यार, कालीन भैया-मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
मिर्जापुर: द मूवी को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के बीच कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु ने फैंस का धन्यवाद किया।

तस्वीर में अभिनेता पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु कुर्सियों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज की पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल स्टारर ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल यह फिल्म एक कल्ट फ्रैंचाइज़ी से सिल्वर स्क्रीन तक का सफर तय कर चुकी है और रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है।
फिल्म को मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच ‘कालीन भैया’ उर्फ़ पंकज त्रिपाठी और ‘मुन्ना भैया’ उर्फ़ दिव्येंदु ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने ‘भौकाल’ वाले अंदाज़ में कुर्सियों पर बैठे हुए एक तस्वीर साझा की और फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए फैंस को धन्यवाद कहा।
पोस्ट शेयर करते हुए ‘मिर्जापुर फैमिली’ की तरफ से कैप्शन में लिखा गया, “फैमिली हैं आप लोग हमारी.. और आपने साबित कर दिया!! मिर्जापुर फैमिली की तरफ से धन्यवाद।”
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ के अनाउंसमेंट के समय से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्साह बना हुआ था। ‘मिर्जापुर’ की भौकाल से भरी दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसी विजन के साथ रितेश सिधवानी ने इस कल्ट फेनोमेनन को बड़े लेवल पर सिनेमाघरों तक पहुंचाया है।
फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने-माने चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कास्ट में शामिल ये सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाले हैं।
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की जाने वाली ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है। पुनीत कृष्णा ने इसकी कहानी और स्क्रिप्ट लिखी है। वहीं, फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।
लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार ‘मिर्जापुर’ फ्रैंचाइज़ी की सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची इस कहानी को लेकर बने उत्साह को सामने ला रहा है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
