इंडियन सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। इंडिया की सबसे बड़ी OTT फ्रेंचाइजी के थिएट्रिकल ट्रांजिशन के रूप में यह फिल्म पहली बार ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक और दर्शकों की पसंदीदा दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ है और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में इसकी ओपनिंग उम्मीद से काफी बड़ी होने की संभावना जताई जा रही है।

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तौर पर काफी लोकप्रिय है और पूरे देश में इसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसकी कहानी और अपील सिर्फ अर्बन और सेमी-अर्बन ऑडियंस तक सीमित नहीं है। वेब सीरीज के रूप में यह पहले ही कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है, जिसका फायदा अब इसके थिएट्रिकल ट्रांजिशन को भी मिल रहा है। ग्राउंड लेवल पर भी फिल्म को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है, खासकर दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया की वापसी को लेकर। वह एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे, जिसकी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है।

मूवी लवर्स के बीच बने जबरदस्त बज़ का असर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की प्री-सेल्स पर भी दिखाई दे रहा है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने से न्यूट्रल ऑडियंस के बीच भी इसे लेकर पॉजिटिव माहौल बन रहा है। इससे लोगों के बीच फिल्म को बड़े पर्दे पर जल्द देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ रही है। इसके अलावा, इस शुक्रवार कोई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिसका फायदा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिलने की उम्मीद है और देशभर में इसे ज्यादा स्क्रीन्स मिल सकती हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी भी फिल्म की ओपनिंग को और मजबूत कर सकती है।

कुल मिलाकर, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग करने की उम्मीद है। फिल्म के पहले दिन ₹18-22 करोड़ नेट कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर फिल्म इतनी कमाई करती है तो बॉलीवुड की टॉप A-rated ओपनर्स की लिस्ट में 6वें नंबर पर जगह बना सकती है। वहीं, अगर ओपनिंग अनुमान के ऊपरी स्तर यानी ₹22 करोड़ के करीब रहती है तो फिल्म इस लिस्ट में चौथे नंबर तक भी पहुंच सकती है।

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म को कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूस किया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story