‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज में अब सिर्फ 7 दिन बाकी हैं और फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। भारत की सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे पर आने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।



अब पहली बार ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक और लोगों की पसंदीदा दुनिया सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। रिलीज नजदीक आने के साथ ही फिल्म को लेकर माहौल और भी ज्यादा गर्म हो गया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होने जा रही है। ऐसे में दर्शकों के पास अब सीट बुक करने और बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की पूरी सनक और धमाल देखने का मौका है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ 7 दिन शेष होने के साथ एडवांस बुकिंग की शुरुआत ने इसके इंतजार को और खास बना दिया है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story