मिराई ने बनाया रिकॉर्ड, 5 दिन में पार किए 100 करोड़
तेजा सज्जा की फिल्म मिराई ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ते हुए तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

बॉक्स ऑफिस पर तेजा सज्जा और मांचू की 'मिराई' यह फिल्म कुछ दिनोसे धमाल मचा रही है. इस फिल्म को शनदार रिव्यूज के साथ साथ वर्ड ऑफ़ माउथ का भी काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है. यह फिल्म विदेश में भी काफी हल्ला मचा रही है. खासकर के इस फिल्म ने उत्तर अमेरिका में सिर्फ और सिर्फ ५ ही दिनों में १०० करोड़का परडा क्रॉस क्र चुकी है. तो आईये जानते है इस फ़िल्म का अब तक का बॉक्सऑफिस कलेक्शन।
क्या है मिराई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ?
तेजा सज्जा की फिल्म मिराई लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। प्रोडक्शन हाउस People Media Factory ने मंगलवार को जानकारी दी कि फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 91.45 करोड़ रुपये कमा लिए। वहीं, मंगलवार के दिन मिराई ने भारत में 7 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 5 दिनों में फिल्म की कमाई 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और इसी के साथ मिराई 2025 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि, ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का 5 दिन का कुल कलेक्शन लगभग 90 करोड़ रुपये ही रहा है।
मिराई ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड :
पांचवें दिन मिराई ने नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडेल के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा, इसने कमल हासन और मणि रत्नम की फिल्म ठग लाइफ को भी पछाड़ दिया, जिसकी कुल कमाई 97 करोड़ रुपये थी। तेजा सज्जा की मिराई की रफ्तार देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म आसानी से 150 करोड़ और यहां तक कि 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।
क्या 250 करोड़ क्लब तक पहुंचेगी मिराई ?
अब सबकी नज़रें इस पर टिकी हैं कि क्या मिराई 2025 की बड़ी तेलुगू हिट्स महावतार नरसिम्हा और Sankranthiki Vasthunam को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं। दोनों ही फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कार्तिक घट्टामनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा और मांचू मनोज मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। वहीं श्रिया सरन, ऋतिका नायक और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
