सलमान खान स्टारर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के गाने 'मदिरापान' को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने की लोकप्रियता के बीच मेकर्स ने इसका बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो जारी किया है, जिसमें गाने की शूटिंग, रिहर्सल और इसे तैयार करने के दौरान कलाकारों तथा पूरी टीम की मेहनत की झलक देखने को मिल रही है।

जारी किए गए BTS वीडियो में सलमान खान अपने चिर-परिचित अंदाज में डांस फ्लोर पर सिग्नेचर स्वैग के साथ एनर्जेटिक डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं, चित्रांगदा सिंह अपने चार्म और ग्रेस से गाने में अलग आकर्षण जोड़ती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री शूटिंग के दौरान घुटने पर चोट लगने के बावजूद पूरे समर्पण के साथ अपना काम करती नजर आती हैं।

BTS वीडियो में गाने की तैयारियों से जुड़े कई अहम पल शामिल किए गए हैं। इसमें कलाकारों की इंटेंस रिहर्सल से लेकर सेट पर लंबे समय तक चली तैयारियों तक की झलक दिखाई गई है। हर डांस सीक्वेंस को बेहतर बनाने के लिए की गई मेहनत और टीमवर्क को भी वीडियो में जगह दी गई है। इससे दर्शकों को पर्दे पर दिखाई देने वाले शानदार डांस के पीछे की प्रक्रिया और शूटिंग के यादगार पलों को करीब से देखने का मौका मिल रहा है।

हिमेश रेशमिया ने 'मदिरापान' गाने को कंपोज किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। जावेद अली, मोहम्मद दानिश और सौमी सैलेश ने अपनी आवाज दी है। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों का पसंदीदा बन गया। इसके मजेदार बीट्स और सेलिब्रेशन वाले अंदाज ने म्यूजिक लवर्स के बीच खास जगह बनाई है। अब BTS वीडियो के जरिए फैंस को इस गाने की मेकिंग, कलाकारों की मेहनत और शूटिंग से जुड़े खास पलों की जानकारी मिल रही है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। जियो स्टूडियोज इसे पूरे भारत में रिलीज कर रहा है, जबकि विदेशों में इसकी रिलीज की जिम्मेदारी ज़ी स्टूडियोज के पास है। गाने को मिल रही प्रतिक्रिया के बीच जारी BTS वीडियो ने इसके निर्माण से जुड़ी मेहनत और कलाकारों के समर्पण को सामने रखा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story