मैथिली, ऋषव और अयाची ने रचा संगीत का संसार ; जानिए सुरमयी तिकड़ी की अनोखी कहानी
मैथिली ठाकुर ने हिंदी, मराठी, मैथिल, उर्दू, गुजराती, तमिल जैसी भाषाओं में गीत गाए। उन्होंने ‘इंडियन आइडल जूनियर’, ‘राइजिंग स्टार’ और ‘आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार’ जैसे शो में भाग लिया। परिवार की मेहनत और भाइयों का साथ उन्हें विश्वभर में लोकप्रिय बना चुका है।

मैथिली ठाकुर एक बहुत ही प्रसिद्ध जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। इनका जन्म 25 जुलाई 2000 में, बिहार के बेनीपट्टी जिले में, मैथिल संगीतकार राकेश ठाकुर और भारती ठाकुर के घर हुआ था। मैथिली ने बचपन से ही संगीत में रूचि दिखाई थी और उनके दादाजी ने उन्हें संगीत सिखाया था। मैथिली ने बहुत ही कम उम्र से गाना शुरू किया था और 10 साल की उम्र तक उन्होंने जगरातों में गाना शुरू किया। मैथिली ने हिंदी, मराठी, मैथिल, उर्दू, गुजराती, और तमिल जैसी भाषाओं में भी गाना गाया है।
वे कई सिंगिंग रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल रह चुकी हैं जैसे 'इंडियन आइडल जूनियर', 'राइजिंग स्टार' सीजन 1 और 'आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार।' मैथिली को 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड्स' से सम्मानित किया था। अब हाल ही में यह खबर सामने आई है की मैथिली जल्द ही अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली हैं।
लेकिन मैथिली की सफलता के पीछे केवल उनकी कला या उनके माता-पिता का साथ नहीं है। मैथिली के सिंगिंग करियर में उनके दो भाइयों का भी बड़ा योगदान रहा है। इनके हर कॉन्सर्ट और शो में इनके दोनों भाई ऋषव और अयाची ठाकुर इनके साथ होते हैं। ऋषव और अयाची को अक्सर मैथिली के संगीत कार्यक्रम में साथ गाते और तबला बजाते हुए देखा गया है।
(मैथिली ठाकुर, ऋषव ठाकुर, अयाची ठाकुर)
मैथिली के साथ, ऋषव और अयाची को उनके दादाजी ने संगीत शिक्षा दी थी। तीनों भाई-बहन ने हिंदुस्तानी संगीत कला को निरपूर्ण तरीके से सीख कर, एक मकाम हासिल किया है। आज विश्व भर में मैथिली के साथ ऋषव और अयाची भी अपनी आवाज़ और तबला बजने की कला के लिए प्रसिद्ध हैं। दोनों भाइयों को 2019 में मधुबनी जिले का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर दिया गया था।
अयाची ने भी 10 साल की उम्र में स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन शुरू कर दिया था, और 12 साल की उम्र तक उनके यूट्यूब पर 6 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हो गए थे। पुरे परिवार की मेहनत, लगन, श्रद्धा और निष्ठा ने मैथिली, ऋषव और अयाची को विश्वभर में लोकप्रिय बना दिया है।
- मैथिली ठाकुर Newsमैथिली ठाकुर Updatesमैथिली ठाकुर ageमैथिली ठाकुर imagesमैथिली ठाकुर songsमैथिली ठाकुर storyMaithili Thakur AgeMaithili Thakur kon haiBihar NewsDarbhangaMaithili Thakur ka gaon konsa haiमैथिली ठाकुर kon haiMithilaBihar UpdatesBihar elections 2025बिहार एलेक्शंस 2025IndiaRishav Thakur Tabla PlayerMaithili Thakur Brothers nameMaithili brothers ageAyachi Thakurअयाची ठाकुर photoअयाची ठाकुर ageविधानसभा चुनाव बिहारPratahkal News

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
