हिंदी टीवी इंडस्ट्री के मशहूर, जानेमाने कलाकार पंकज धीर का निधन हो चूका है। B. R. Chopra के महाभारत के कारण पंकज धीर कर्ण के रूप में हर घर घर में पहुंचे। 15 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 11.30 बजे 68 साल के अभिनेता का निधन हो गया। निधन की वजह कैंसर बताया जा रहा है। इस वारदात के कारण उनके फैंस को गहरा आघात लगा है। उन्होंने आखिर तक इस कैंसर से जंग भी लड़ी। हलाकि यह कैंसर कुछ महीने पहले फिर से उभर आया था। जिस कारणवश वह अधिक बीमार हो चुके थे। सुत्रों के अनुसार ऐसे कहा जा रहा है की उनकी इस मामले में मेजर सर्जरी भी हुई थी। इनके गुजरने के बाद तमाम इंडस्ट्री पर शोक का माहोल छाया हुआ नजर आ रहा है।


उनके करीबी दोस्त और 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद खबर साझा की और अपनी एक तस्वीर के साथ पंकज को अलविदा कहा। बॉलीवुड अभिनेता राजा मुराद ने भी उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि पंकज लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस में किया जायेगा।


फिरोज खान ने एक बातचीत में कहा कि, "पंकज धीर एक बहुत अच्छे इंसान और सच्चे दोस्त थे। मैं अभी भी सदमे में हूं और मुझे नहीं पता क्या कहूं, वह वाकई बहुत अच्छे इंसान थे. मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा की हमारा दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा। हम दोनों की दोस्ती और पेशेवर जुड़ाव ने हमारे जीवन में कई यादगार लम्हें दिए हैं।"


पंकज धीर का जीवन :


पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन 1988 में बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' से उन्हें असली सफलता मिली। इस टीवी सीरीज़ में उनके कर्ण के व्यक्तित्व, हाव-भाव और अभिनय ने उन्हें दर्शकों का फेवरेट बना दिया। इसके बाद उन्होंने सिनेमा और टीवी की कई यादगार परियोजनाओं में काम किया। जिनमें सनम बेवफा, सड़क, चंद्रकांता, सोल्जर, देवों के देव...महादेव, ससुराल सिमर का और ध्रुव तारा, समय सदी से परे, इत्यादि कलाकृतिया इसमें शामिल हैं। उनके अभिनय की छाप भारतीय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा याद रखी जाएगी।

अगर उनके व्यक्तिगत लाइफ के बारे में देखा जाये तो उनके बेटे निकितन धीर यह भी एक अभिनेता है। वह चेन्नई एक्सप्रेस ,सूर्यवंशी , हाउसफुल 3 इन जैसे कई चित्रपट टेलिविजन शो और अवॉर्ड्स में नजर आए है। वही पंकज धीर की बहु कृतिका सेंगर भी एक अभिनेत्री है। उन्होंने पुनर्विवाह , जिंदगी न मिलेगी दोबारा , कसम इन जैसे कई टीवी सिरिलस में काम किया है।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story