संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल के दो फर्स्ट लुक पोस्टर्स सामने आ गए हैं। पोस्टर्स में विक्की कौशल का अलग अंदाज नजर आ रहा है, जिसमें उनकी इंटेंसिटी और चार्म का संयोजन दिखाई देता है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से बने उत्साह के बीच विक्की के लुक ने चर्चा को और बढ़ा दिया है।

‘लव एंड वॉर’ को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और इसे इंडियन सिनेमा की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाली फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपने सिनेमैटिक स्पेक्टेकल के लिए दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रही है।


फिल्म के मेकर्स इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर्स जारी कर चुके हैं। इन पोस्टर्स को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इसी बीच मेकर्स ने अब विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी जारी कर दिए हैं, जिसने फिल्म की चर्चा को और तेज कर दिया है।

सामने आए पोस्टर में विक्की कौशल अपने हाथों में सिगरेट और लाइटर लिए नजर आ रहे हैं। उनका लुक उनके किरदार में एक अलग तरह की एज और कमांडिंग प्रेजेंस दिखाता है। विक्की कौशल को इससे पहले इस तरह के अवतार में नहीं देखा गया है। पोस्टर में उनकी गहरी निगाहें उनकी पर्सनैलिटी को और प्रभावशाली बनाती हैं।

विक्की कौशल का यह लुक संजय लीला भंसाली की सिनेमाई दुनिया में उनके किरदार की अलग पहचान की झलक देता है। पोस्टर में अभिनेता का अंदाज और विजुअल प्रेजेंटेशन फिल्म की दुनिया से जुड़ी अलग परत सामने लाता है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि रणबीर और आलिया के बाद अब विक्की का जबरदस्त फर्स्ट-लुक पोस्टर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की दुनिया की तीन अलग-अलग झलकियां सामने लाता है। मेकर्स के मुताबिक, हर किरदार ने अपनी पर्सनैलिटी और विज़ुअल लैंग्वेज के जरिए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए अपने और करीब लाया है।

मेकर्स ने आगे कहा कि सामने आया विक्की का पोस्टर फिल्म में जबरदस्त इंटेंसिटी जोड़ता है और दर्शकों को उस दिलचस्प डायनामिक तथा कई परतों में लिपटी दुनिया की एक झलक देता है, जिसे इस फिल्म के जरिए संजय लीला भंसाली आकार दे रहे हैं।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने वाली है। विक्की कौशल के फर्स्ट लुक के सामने आने के साथ अब फिल्म की तीनों प्रमुख भूमिकाओं की अलग-अलग झलक दर्शकों के सामने आ चुकी है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story