कुणाल खेमू की आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘VIBE’ का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज़ हो गया है। अमेजन MGM स्टूडियोज और टिप्स म्यूजिक ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले इस मजेदार और रोमांटिक ट्रैक को जारी किया है। गाने में शरारत और मस्ती का अंदाज देखने को मिलता है।

‘रातों में आना’ का हुक आसानी से याद रह जाने वाला है और इसकी धुन में ऐसी एनर्जी है, जो श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करती है। अमित त्रिवेदी ने इस गाने को कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ जैसी कैची लाइन और एनर्जेटिक धुन इसे तुरंत याद रहने वाला ट्रैक बनाती है।

गाने के बारे में सिंगर और कंपोजर अमित त्रिवेदी ने कहा, “जैसे ही हमने ‘रातों में आना’ पर काम शुरू किया, इसमें एक बहुत प्लेफुल एनर्जी थी, जिसे हम बनाए रखना चाहते थे। कुमार के लिरिक्स में एक प्यारी सी शरारत है और ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ का हुक भी बहुत नेचुरल रिदम वाला है। हमने धुन को सिंपल और कैची रखा, ताकि गाना सुनते ही लोगों को कनेक्ट हो और वे इसे आसानी से गुनगुना सकें। VIBE की अपनी एक अलग एनर्जी है और मैं चाहता था कि यह गाना उस दुनिया में एक नया फ्लेवर जोड़े, लेकिन अपनी अलग पहचान भी बनाए रखे।”

कुणाल खेमू के लिखे और डायरेक्ट किए गए इस फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। उनकी सीधी-सादी जिंदगी अचानक एक हाई-एनर्जी और अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती है, जो उनकी दोस्ती और सर्वाइवल इंस्टिंक्ट दोनों को टेस्ट करती है।

फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल में नजर आएंगी।

टिप्स म्यूजिक द्वारा पेश किया गया फिल्म का म्यूजिक इसकी यंग और अनप्रेडिक्टेबल दुनिया में एक और लेयर जोड़ता है। ‘रातों में आना’ इसी दुनिया में मौजूद मस्ती, रोमांस और शरारत की झलक पेश करता है।

अमेजन MGM स्टूडियोज की फिल्म ‘VIBE’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। थिएट्रिकल रिलीज से पहले जारी हुआ ‘रातों में आना’ फिल्म की दुनिया और उसके किरदारों के बीच मौजूद मस्ती भरे अंदाज को सामने लाने वाला लेटेस्ट गाना है।

Updated On
Next Story