जवान के 3 साल: दीपिका पादुकोण के ये 5 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक
ऐश्वर्या राठौर के कैमियो रोल में दीपिका के साड़ी लुक्स और शाह रुख के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

तस्वीर में बारिश के बीच लाल साड़ी पहने दीपिका पादुकोण खड़ी नजर आ रही हैं।
‘जवान’ में ऐश्वर्या राठौर के किरदार में दीपिका पादुकोण की मौजूदगी फिल्म के तीन साल पूरे होने के बाद भी दर्शकों का ध्यान खींचती है। फिल्म में उनकी शानदार एंट्री से लेकर भावनाओं से भरे सफर तक, उनके एक्सटेंडेड कैमियो ने दर्शकों पर खास प्रभाव छोड़ा। इस दौरान दीपिका के अलग-अलग साड़ी लुक्स भी खूब पसंद किए गए।
फिल्म में बारिश के बीच लाल साड़ी में दीपिका पादुकोण की एंट्री आज भी याद की जाती है। ऐश्वर्या राठौर के रूप में साड़ी पहने दीपिका ने अपने एक्शन सीन से अलग माहौल बनाया और उनका यह लुक देखते ही देखते आइकॉनिक बन गया।
टील-ब्लू फ्लोरल साड़ी में दीपिका का सौम्य अंदाज भी खास रहा। इस लुक में स्टेटमेंट इयररिंग्स और कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज़ ने उनकी साड़ी को और आकर्षक बनाया। वहीं, कलरफुल स्ट्राइप्स वाली साड़ी के साथ बैंगनी रंग का सीक्विन्ड ब्लाउज़ उनके लुक को अलग पहचान देता है। यह लुक शाहरुख खान के साथ उनके चंचल पलों से जुड़ा नजर आया और सादगी के बावजूद आकर्षक रहा।
गुलाबी और काले चेक वाली सेक्विन साड़ी में दीपिका ने सिल्वर स्क्रीन पर ग्लैमर का रंग दिखाया। खूबसूरत ब्लाउज़ से लेकर सेक्विन डिटेलिंग तक, इस लुक की हर खासियत ने इसे दर्शकों के बीच पसंदीदा बनाया।
ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप वाली साड़ी में दीपिका का अंदाज बेहद सुंदर और एलिगेंट रहा। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने इस लुक को और खास बना दिया। यही वजह रही कि यह ‘जवान’ के सबसे यादगार साड़ी लुक्स में शामिल हुआ।
गहरे गुलाबी और पीले रंग की साड़ी में दीपिका के लुक में रंगों के साथ एनर्जी भी नजर आई। इस लुक में शाहरुख खान के साथ उनकी मौजूदगी ने उस पल को और खास बना दिया।
‘जवान’ के तीन साल बाद भी दर्शकों को ‘जवान की जान’ यानी दीपिका पादुकोण का एक्सटेंडेड कैमियो और उनके साड़ी लुक्स याद हैं। अब दीपिका एक बार फिर शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पसंदीदा आइकॉनिक जोड़ी इस बार क्या जादू बिखेरती है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
