भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने वाली प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स ने अब ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन स्पेस में आधिकारिक एंट्री कर ली है। इस विस्तार की शुरुआत मेगा पावरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘पेड्डी’ से की गई है, जो होम्बले फिल्म्स का पहला इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट बन गया है।



केजीएफ, कांतारा और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा के पैमाने को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली होम्बले फिल्म्स ने अब ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘पेड्डी’ के साथ कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

सालों से होम्बले फिल्म्स ऐसी फिल्मों के लिए पहचानी जाती रही है, जिनमें मजबूत कहानी और बड़े स्तर की थिएट्रिकल अपील का प्रभावशाली मेल देखने को मिलता है। कंपनी की फिल्मों ने भाषा और क्षेत्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर भारत सहित दुनियाभर के दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

‘पेड्डी’ के जरिए होम्बले फिल्म्स अब अपने इंटरनेशनल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इसे बैनर का पहला आधिकारिक ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन अधिग्रहण माना जा रहा है। इंडस्ट्री और ट्रेड सर्कल्स में इस साझेदारी को फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए बड़ा समर्थन माना जा रहा है।

निर्देशक बुची बाबू साना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ अपने दमदार एक्शन बैकड्रॉप, भव्य विजुअल्स और राम चरण के इंटेंस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर पहले ही चर्चा में है। फिल्म को और खास बनाता है ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान का संगीत, जिसे फिल्म की बड़ी ताकत माना जा रहा है।

होम्बले फिल्म्स और ‘पेड्डी’ की यह साझेदारी फैंस और ट्रेड विशेषज्ञों के बीच उत्साह बढ़ा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बड़े स्तर पर इंटरनेशनल रिलीज मिलेगी। फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, 2025 में रिलीज हुई फिल्मों में होम्बले फिल्म्स ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ जैसी बड़ी हिट दी, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल रही। इसके साथ ही कंपनी ने ‘महावतार नरसिम्हा’ को भी प्रेजेंट किया। इन दोनों फिल्मों को ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में जगह मिली, जिससे ये दुनियाभर की लगभग 200 से अधिक फिल्मों में शामिल हो गईं, जो विभिन्न कैटेगरीज में नॉमिनेशन के लिए एलिजिबल हैं।

आने वाले समय में भी होम्बले फिल्म्स कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। इनमें ‘सालार 2’, ऋतिक रोशन के साथ नई फिल्म, ‘केजीएफ 3’ और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में एंट्री के साथ होम्बले फिल्म्स ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। इस पहल से भारतीय फिल्मों की पहुंच दुनिया के हर कोने तक बढ़ाने की तैयारी साफ दिखाई दे रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story