भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद हिंदी भक्तिमय ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। होम्बले फिल्म्स फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभाल रही है। फिल्म 11 सितंबर, 2026 को वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी।

नीम करौली बाबा का नाम आते ही महावीर हनुमान की स्मृति श्रद्धालुओं के मन में उभरती है। उनकी जिंदगी पर आधारित ‘हनुमान अंश’ की कहानी अब भारत के बाद विदेशों तक पहुंचने जा रही है। नीम करौली बाबा वही संत हैं, जिनके आध्यात्मिक प्रभाव से स्टीव जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी चर्चित हस्तियां भी प्रभावित रही हैं।

भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। फिल्म 11 सितंबर, 2026 को ग्लोबल स्तर पर रिलीज के लिए तैयार है।

‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। भक्तों द्वारा भगवान हनुमान का अवतार माने जाने वाले बाबा को महाराज-जी के नाम से भी जाना जाता है। भक्त उन्हें उनकी भक्ति के साथ-साथ प्रेम और सेवा की शिक्षाओं के लिए भी जानते हैं।

बाबा का प्रभाव भारत से अधिक पश्चिमी देशों में देखा गया है, खासकर 1960 और 1970 के दशक में, जब बड़ी संख्या में साधक उनके दर्शन के लिए भारत पहुंचे थे। फिल्म में इसी आध्यात्मिक प्रभाव और बाबा की कहानी को केंद्र में रखा गया है।




‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग के बाद रफ्तार पकड़ी और 26वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर ₹63.82 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कहानी को मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला है, जिससे दर्शकों में इसे देखने की दिलचस्पी लगातार बढ़ी है।

नीम करौली बाबा के भक्त भारत के साथ-साथ विदेशों में भी हैं। इनमें दुनिया की कुछ प्रभावशाली हस्तियों के नाम शामिल हैं। स्टीव जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स भी बाबा के प्रभाव से जुड़े रहे हैं। भारत में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कैंची धाम बाबा का आशीर्वाद लेने आ चुके हैं।

साल 1974 में स्टीव जॉब्स महाराज-जी को खोजने के लिए भारत आए थे। इसके बाद स्टीव जॉब्स की बात मानते हुए कठिन समय में मार्क ज़करबर्ग ने भी कैंची धाम की यात्रा की थी। जूलिया रॉबर्ट्स ने भी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में खुलकर बात करते हुए नीम करोली बाबा के नाम और उनके प्रभाव का उल्लेख किया था।

होम्बले फिल्म्स ‘हनुमान अंश’ की कहानी को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के साथ ऐसे संत की कहानी को विदेशों में ले जाने की तैयारी कर रही है, जिसका प्रभाव देश की सीमाओं से आगे तक रहा है। भारत में सफलता के बाद 11 सितंबर को होने वाली ग्लोबल रिलीज के साथ फिल्म अब दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।

कैंची धाम से लेकर दुनिया भर के दर्शकों तक महाराज-जी की कहानी पहुंचाने की यह फिल्मी यात्रा अब भारत से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए तैयार है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story