अभिनय से लेकर बिग बॉस 19 तक ; वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर की दमदार प्रतिभा
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और अभिनेत्री मालती चाहर बिग बॉस 19 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। इंडस्ट्री में एक्टिंग, मॉडलिंग और निर्देशन में उनका नाम है, जो शो में उनकी लोकप्रियता का कारण बना।

मालती चाहर
हर वर्ष Bigg Boss के सीजन में, कई ऐसे नए और नायाब चेहरे देखने मिलते हैं जो दर्शकों के लिए मनोरंजन का माध्यम बनते हैं। इस साल Bigg Boss 19 में ऐसे ही कई जानेमाने चेहरे आए जिन्होंने इस खेल को अपनी ऊँगली पे नचाया है। जिनमें से एक हैं इस सीजन की वाइल्डकार्ड एंट्री, मालती चाहर जो मशहूर भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर कि बहन हैं। मालती का जन्म 15 नवंबर 1990 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
वर्ष 2025 में, सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में प्रवेश किया। यहां उन्होंने अपनी सादगी, खुलापन और सहजता से दर्शकों का ध्यान खींचा। बिग बॉस के घर में उनके व्यवहार, पारिवारिक संबंध और झगड़ों ने शो में उन्हें लोकप्रिय बनाया। मालती चाहर ने फिल्म, टीवी और मॉडलिंग के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और लगन से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका करियर विविधताओं से भरा हुआ है और वे अब ग्लैमर और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ रही हैं। बिग बॉस 19 उनका बड़ा मंच साबित हुआ है, जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है। उनके आने वाले प्रोजेक्ट और उपलब्धियां मनोरंजन जगत में दिलचस्प होंगी।
- Malti Chahar BB19Bigg Boss S19मालती चाहरDeepak ChaharRahul ChaharBigg Boss updatesBigg Boss NewsBB19 Daily news updatesBB19 EpisodesEntertainmentJiohotstarGenius 2018Utkarsh Sharma ActorModel Malti ChaharTanya MittalBaseer AliSalman KhanFarhana-NehalBigg Boss 19 contestantsPratahkal NewsPratahkal DailyMaharashtraAgraIndia

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
