Friday OTT Release : वीकेंड बिंज लिस्ट तैयार; जाने इस फ्राइडे OTT पर कौनसी नई फिल्में और सीरीजआ रही है ?
Friday OTT Release में 6 फरवरी को ‘द राजा साब’, ‘किस किसको प्यार करू 2’, ‘सल्वाडोर’, ‘जैज सिटी’ समेत कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ स्ट्रीम होंगी। कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री से भरी यह वीकेंड वॉचलिस्ट OTT दर्शकों के लिए परफेक्ट है।

Friday OTT Release
Friday OTT Release : अगर आपके लिए परफेक्ट वीकेंड का मतलब घर बैठे नई और दमदार कहानियों में डूबना है, तो यह शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है। 6 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बड़े बजट की तेलुगु फिल्म, हिंदी कॉमेडी, इंटरनेशनल थ्रिलर, डॉक्यूमेंट्री और भावनात्मक कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा समेत कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज हो रही हैं। अलग-अलग जॉनर की ये रिलीज़ दर्शकों के लिए एक परफेक्ट वॉचलिस्ट तैयार करती हैं।
6 फरवरी को OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज़ :
१ . द राजा साब :
प्रभास स्टारर द राजा साब एक तेलुगु फैंटेसी हॉरर कॉमेडी है। कहानी राजू नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लंबे समय से खोए दादा कनकराजु की तलाश में निकलता है। सफर के दौरान उसे पता चलता है कि उसके दादा जंगल के बीच एक भूतिया पुश्तैनी हवेली में रहते हैं। रहस्य, डर और कॉमेडी के मिश्रण वाली यह फिल्म 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
२ . किस किसको प्यार करू 2
कपिल शर्मा की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मोहन शर्मा की जिंदगी की उलझनों को दिखाती है। मुस्लिम गर्लफ्रेंड के पिता की मंजूरी पाने के लिए धर्म परिवर्तन से लेकर तीन अलग-अलग धर्मों की महिलाओं से शादी तक, मोहन की जिंदगी हास्य और अफरा-तफरी से भर जाती है। पुलिस जांच के बाद कहानी और दिलचस्प मोड़ लेती है। यह फिल्म 6 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
३ . शबद: रीत और रिवाज़ :
यह कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा एक ऐसे किशोर की कहानी है, जो हकलाने की समस्या के बावजूद फुटबॉलर बनने का सपना देखता है। पिता की रागी सिंगर बनने की उम्मीदों और बेटे के सपनों के बीच का संघर्ष इस सीरीज़ का मुख्य विषय है। यह भावनात्मक ड्रामा जी5 पर शुक्रवार को रिलीज होगा।
४ . सल्वाडोर :
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही यह स्पेनिश एक्शन थ्रिलर एक एम्बुलेंस ड्राइवर की कहानी है, जिसकी बेटी एक नियो-नाज़ी संगठन से जुड़ जाती है। बेटी को बचाने की कोशिश में वह नफरत, हिंसा और साजिशों की खतरनाक दुनिया में उतर जाता है।
५ . जैज सिटी :
1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह बंगाली हिस्टोरिकल थ्रिलर एक धोखेबाज की कहानी है, जो अंतरराष्ट्रीय जासूसी और सत्ता संघर्ष में फंस जाता है। 10 एपिसोड की यह सीरीज़ सोनी लिव पर शुक्रवार को रिलीज होगी।
६ . क्वीन ऑफ़ चेस :
यह डॉक्यूमेंट्री शतरंज की दुनिया में इतिहास रचने वाली जूडिट पोल्गार की प्रेरक कहानी दिखाती है। इंटरव्यू और आर्काइव फुटेज के जरिए यह फिल्म उनके करियर और गैरी कास्पारोव के साथ ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को सामने लाती है। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
७ . फाइंडिंग हार्मनी: ए किंग्स विज़न :
केट विंसलेट द्वारा नैरेट की गई यह डॉक्यूमेंट्री किंग चार्ल्स III के पर्यावरण संरक्षण के प्रति लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों को दर्शाती है। यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
