फैमिली किराना स्टोर S2 एपिसोड 2 का यूट्यूब पर बड़ा रिकॉर्ड
टीवीएफ के फैमिली किराना स्टोर सीजन 2 के दूसरे एपिसोड 'एक्सपायरी डेट' ने यूट्यूब रिलीज के 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए।

तस्वीर में किराना दुकान के काउंटर पर मुस्कुराते हुए खड़े चार कलाकार दिखाई दे रहे हैं।
द वायरल फीवर (TVF) के ‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 2’ के एपिसोड 2 ने रिलीज के 24 घंटे से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। शो के एपिसोड 1 को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद दूसरे एपिसोड को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ था, जो रिलीज के बाद व्यूज में भी नजर आया।
इंडिया के सबसे चहीते स्टोरीटेलिंग स्टूडियो द वायरल फीवर (TVF) लंबे समय से असल, रिलेटेबल और एंटरटेनिंग कहानियों के जरिए दर्शकों से गहरा जुड़ाव बना रहा है। अलग-अलग जॉनर में सफल फ्रैंचाइज़ीज देने के साथ TVF ऐसा कंटेंट भी लगातार पेश करता रहा है, जिसे देशभर के दर्शकों से मजबूत कनेक्शन मिला है। यूट्यूब पर इसकी मजबूत पकड़ भी इसके शोज को मिलने वाली दर्शकों की पसंद को दर्शाती है।
‘फैमिली किराना स्टोर’ हाल के सफल शोज में शामिल है। यह एक लाइट-हार्टेड कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें एक मिडिल-क्लास फैमिली की रोजमर्रा की जिंदगी दिखाई गई है, जो अपना किराना शॉप चलाती है। सीजन 2 के एपिसोड 1 को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसके अगले चैप्टर को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था।
मेकर्स ने हाल ही में सीजन 2 का दूसरा एपिसोड ‘एक्सपायरी डेट’ रिलीज किया। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एपिसोड 2 ने प्रीमियर के 24 घंटे से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए। यह सीरीज के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
इस उपलब्धि को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “फैमिली किराना स्टोर पर आपके प्यार के बरसाने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है! फैमिली किराना स्टोर S2 EP2 अब यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। Link in bio.”
श्रीकांत वर्मा ने ‘फैमिली किराना स्टोर’ में गजानंद का किरदार निभाया है। शो में उनकी एक फैमिली है, जो अपनी लोकल किराना स्टोर चलाते हुए रोजमर्रा की परेशानियों का मुस्कुराते हुए सामना करती है। शो को ह्यूमर, नॉस्टैल्जिया और दिल को छू लेने वाले फैमिली के पलों से सजाया गया है। कहानी में गरिमा विक्रांत सिंह और हेमंत मिश्रा जैसे कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से जान फूंकी है।
TVF ने अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव स्पिरिट को और मजबूत किया है। TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार द्वारा बनाए गए इस प्लेटफॉर्म के जरिए उनका विज़न दर्शकों तक पहुंचने के साथ जुड़ाव और भरोसा भी हासिल कर रहा है। कंटेंट लैंडस्केप में लगातार आगे बढ़ते हुए TVF अपने ही बनाए मोल्ड को तोड़ रहा है। ‘फैमिली किराना स्टोर’ की यह उपलब्धि भी रिलेटेबल स्टोरीटेलिंग, जमीन से जुड़े किरदारों और देशभर के दर्शकों से गहराई से जुड़ने वाली नैरेटिव्स की ताकत को सामने रखती है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
