मुंबई, जुलाई, 2026: आकाशादित्य लामा निर्देशित फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का शानदार समर्थन मिल रहा है। फिल्म को मिल रहा सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। सिनेमाघरों से बाहर निकल रहे दर्शक इसे बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं और अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को भी फिल्म देखने की सलाह दे रहे हैं।

दर्शकों की लगातार बढ़ती प्रतिक्रिया के चलते फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शकों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। दर्शकों के इसी उत्साह और शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक खास बाय वन गेट वन फ्री ऑफर की घोषणा की है।

इस ऑफर के जरिए दर्शक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े पर्दे पर 'दुल्हनिया ले आएगी' का आनंद उठा सकेंगे। मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म ऐसी कहानी लेकर आई है, जिसका वास्तविक अनुभव पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने पर ही मिलता है।

इस बीच फिल्म की मुख्य अभिनेत्री खुशाली कुमार हाल ही में एक सिनेमाघर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शकों के बीच बैठकर उनकी प्रतिक्रियाओं को करीब से महसूस किया। थिएटर में उनके पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कई दर्शकों ने फिल्म में उनके किरदार की जमकर सराहना की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लंबी कतारें भी लग गईं। दर्शकों का यह प्यार खुशाली कुमार के लिए भावुक और यादगार अनुभव बन गया।

दर्शकों से मिले इस स्नेह पर खुशी जाहिर करते हुए खुशाली कुमार ने कहा, "एक कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती कि दर्शक आपके किरदार के साथ हँसें, तालियाँ बजाएँ और उससे जुड़ाव महसूस करें। थिएटर जाकर परिवारों से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव था। लोगों को फिल्म और मेरे अभिनय की सराहना करते देख लगा कि हमारी पूरी मेहनत सफल हो गई। मैं दिल से आभारी हूँ कि दर्शकों ने 'दुल्हनिया ले आएगी' को इतना प्यार दिया।"

फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा ने भी दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हमें शुरू से विश्वास था कि 'दुल्हनिया ले आएगी' ऐसी फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एंजॉय करेगा। सिनेमाघरों में दर्शकों की हँसी, तालियाँ और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। जब लोग अपने दोस्तों और परिवार से फिल्म देखने की सिफारिश करते हैं, तो उससे बड़ी खुशी किसी फिल्ममेकर के लिए नहीं हो सकती। हम दर्शकों के इस अपार प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं।"

'दुल्हनिया ले आएगी' में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर, लैरिसा बोनेसी और अगू स्टेनली चिएदोजी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी, रोमांस, संगीत, भावनाओं और शादी की रंगीन दुनिया से सजी यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव लेकर आई है।

लगातार मिल रहे सकारात्मक रिव्यू, मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के बढ़ते उत्साह के बीच 'दुल्हनिया ले आएगी' अपनी सिनेमाई यात्रा जारी रखे हुए है। अब बाय वन गेट वन फ्री ऑफर के साथ दर्शकों के पास परिवार और दोस्तों के साथ इस मनोरंजक फिल्म को देखने का एक और अवसर उपलब्ध है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story