‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर रिलीज, दोस्ती-प्यार और उलझनों के बीच 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
प्राइम वीडियो की यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी ‘डोन्ट बी शाय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश डुग्गल अभिनीत फिल्म 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर आएगी।

तस्वीर में फिल्म 'डोन्ट बी शाय' के आधिकारिक ट्रेलर में नजर आ रहे कलाकार आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश डुग्गल दिखाई दे रहे हैं।
प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोन्ट बी शाय’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी के तौर पर पेश की गई यह फिल्म दोस्ती, पहले प्यार, हार्टब्रेक, सवाल खड़े करने वाले फैसलों और जिंदगी को समझने के सफर को दिखाती है। फिल्म का प्रीमियर 25 सितंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा।
‘डोन्ट बी शाय’ को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिशमा शाह और विकेश भूटानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी श्रीती मुखर्जी ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। फिल्म में चार नए चेहरे आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश डुग्गल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया और अंजू आल्वा नाइक भी खास भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ट्रेलर श्यामली ‘शाय’ दास यानी आरुषि बजाज की उस दुनिया से परिचित कराता है, जिसे उसने पूरी तरह अपने हिसाब से व्यवस्थित कर रखा है। खुले विचारों वाली शाय की परफेक्ट नजर आने वाली दुनिया तब बिखरने लगती है, जब घटनाएं अप्रत्याशित और नाटकीय मोड़ लेती हैं। इन उलझनों से निकलने की कोशिश के बीच वह खुद को अमीर और लोकप्रिय मयंक यानी पीयूष खाती के लिए अपनी रोमांटिक भावनाओं और अपने एस्ट्रेंज्ड चाइल्डहुड फ्रेंड ध्रुव यानी अंश डुग्गल के बीच फंसा हुआ पाती है।
इसी बीच कॉलेज की जिंदगी में मिस्टीरियस लेकिन स्पार्कलिंग लड़की तारा यानी बियांका अरोड़ा की अचानक एंट्री होती है, जिससे शाय की स्थिति और उलझ जाती है। अपनी जिंदगी के लिए बनाया गया उसका पूरा प्लान अपनी राह से हटता नजर आता है। कई ट्विस्ट, नए कनेक्शंस और उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी एक मजेदार रोलरकोस्टर राइड में बदल जाती है। यही घटनाक्रम फिल्म को यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी के रूप में आगे बढ़ाता है।
राइटर और डायरेक्टर श्रीती मुखर्जी ने कहा, “‘डोन्ट बी शाय’ उस जगह से आई जहां मुझे वो फ़िल्में मिस होती हैं जो मैंने बड़े होते हुए देखी थीं, वो फ़िल्में जिनके पास मैं आज भी लौटती हूं जब मुझे सेफ, कम्फर्टेड, और एंटरटेन्ड फील करना होता है। यह हमारी ज़िंदगी के उस दौर को मेरी श्रद्धांजलि है, जब हम एडल्टहुड के कगार पर होते हैं लेकिन फिर भी कई मायनों में यंग होते हैं। यह उस एहसास के बारे में है कि चाहे ज़िंदगी कितनी भी अजीब या उलझी हुई क्यों न हो जाए, हम हमेशा खुद तक वापस अपना रास्ता ढूंढ सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं आलिया और शाहीन की बेहद शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया इस कहानी को लिखने के लिए और इसे बनाने में मेरी मदद की। बेशक, यह सब प्राइम वीडियो के बिना मुमकिन नहीं होता, जिन्होंने इस कहानी में और मुझमें भरोसा जताया, और आरुषि, अंश, बियांका, और पीयूष की इनक्रेडिबल कास्ट के बिना भी नहीं, जिन्होंने कागज़ पर लिखे शब्दों को जीते-जागते, खूबसूरत किरदारों में बदल दिया। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि हर जगह की ऑडियंस 25 सितंबर को इस गैंग से मिले!”
आरुषि बजाज ने अपने किरदार के बारे में कहा, “एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझसे इतना अलग है, चैलेंजिंग भी था और एक्साइटिंग भी, और शाय के किरदार में कदम रखना मुझे सबसे अच्छे तरीके से मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर ले गया। शाय का रोल निभाने के साथ एक ज़िम्मेदारी का एहसास भी आया, मैं उसे अपना सब कुछ देना चाहती थी और उसके सफर के साथ न्याय करना चाहती थी। ऐसे में, मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि दर्शक आखिरकार उससे मिले और उसके नज़ारे से दुनिया को देखें।”
बियांका अरोड़ा ने तारा के किरदार को लेकर कहा, “मेरे किरदार की चीज़ों को देखने की एक बहुत अलग नज़र है, और यही वो वजह है जिसने इस रोल को मेरे लिए इतना फन बना दिया। तारा ने लगभग मुझे कैमरे पर अपना सबसे एक्सप्रेसिव सेल्फ होने की परमिशन दे दी, और मुझे उसके और खुद के उस पहलू को डिस्कवर करने में बहुत खुशी मिली। ‘डोन्ट बी शाय’ में हमने जो कुछ भी डाला है, उसके बाद मैं बेहद एक्साइटेड हूं कि ऑडियंस आखिरकार इसे देखे।”
अंश डुग्गल ने कहा, “इस बात बहुत ही मेरे लिए अनोखी है कि मेरी पहली फिल्म को अब दुनियाभर के दर्शक अब देखें वाले हैं। मैं नर्वस हूं, एक्साइटेड हूं, और बस बहुत आभारी हूं कि मैं अपनी जर्नी ‘डोन्ट बी शाय’ के साथ शुरू कर रहा हूं। यह एक ऐसा एहसास है जिसे मुझे नहीं लगता मैं कभी भूल पाऊंगा।”
पीयूष खाती ने मयंक के किरदार को लेकर कहा, “मयंक एक ऐसा किरदार है जिसमें गहराई की साथ बहुत सारे लेयर्स हैं। इस किरदार को निभाना चैलेंजिंग होने के साथ ही मजेदार भी था। किरदार के कुछ रंग ऐसे भी हैं जो मुझसे मेल खाते हैं और उन्होंने मुझे हैरान कर दिया। इस फिल्म को और भी ज़्यादा खास जो चीज बनाती है वह यह है कि हमारा सफर एक ग्रुप के तौर पर शुरू होता है, जो चार न्यूकमर्स जिन्होंने मिलकर चीज़ें सीखी और अब वह अपनी फिल्म को दुनिया द्वारा एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार होते हुए देख रहे हैं।”
‘डोन्ट बी शाय’ का प्रीमियर 25 सितंबर, 2026 को हिंदी में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ होगा। फिल्म इंडिया और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज़ में एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
