'डोंट बी शाय' का नया गाना 'तेरे संग' आउट, अरमान मलिक ने दी आवाज
राम सम्पत के संगीत और अरमान मलिक की आवाज से सजा यह ट्रैक पहली मोहब्बत और टीनएज रोमांस की मासूमियत को बयां करता है।

तस्वीर में 'डोंट बी शाय' के गाने 'तेरे संग' में एक युवा जोड़ा टेबल पर बैठा है।
पहले प्यार के एहसास, कॉलेज क्रश और टीनएज रोमांस की मासूमियत को पर्दे पर उतारने वाले गाने के बिना कोई भी कमिंग-ऑफ-एज कहानी अधूरी लगती है। फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का नया गाना ‘तेरे संग’ इसी एहसास को सामने लाता है। यह गाना यंग रोमांस की मासूमियत और उसके जादू का जश्न मनाता है, जिसमें प्यार की शुरुआत से लेकर किसी खास इंसान के आसपास होने की नर्वस एक्साइटमेंट और उसके साथ कुछ पल बिताने की खुशी को पेश किया गया है।
‘तेरे संग’ कॉलेज क्रशेज और टीनएज लव की दुनिया के इर्द-गिर्द बुना गया है। गाने में प्यार होने का एहसास, छुप-छुपकर मिलने वाली नजरें और दिल में उठने वाली हलचल को जगह दी गई है। अपनी यूथफुल, वॉर्म और रोमांटिक स्पिरिट के साथ यह ट्रैक ‘डोंट बी शाय’ की यंग एडल्ट कमिंग-ऑफ-एज दुनिया के साथ जुड़ता है।
टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत ‘तेरे संग’ को अरमान मलिक और याशस्वी दासाने ने अपनी आवाज दी है। गाने को राम सम्पत ने कंपोज किया है, जबकि इसके लिरिक्स राम सम्पत और देवांश वैद्य ने लिखे हैं। अरमान मलिक की सोलफुल आवाज ट्रैक में प्यार का खास एहसास जोड़ती है, जिसे याशस्वी दासाने की कोमल आवाज खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करती है। दोनों की आवाज मिलकर गाने के रोमांटिक भाव को उभारती है।
गाने के बारे में अरमान मलिक ने कहा, “‘तेरे संग’ उस तरह के प्यार को खूबसूरती से बयां करता है, जिसमें आप हर पल उस एक इंसान के साथ बिताना चाहते हैं और अपने दिल की सुनना चाहते हैं। मुझे लगता है कि ये गाना ‘डोंट बी शाय’ की दुनिया में बिल्कुल फिट बैठता है, जहां किरदार प्यार, इमोशंस और बड़े होने के दौरान आने वाली खूबसूरत उलझनों को समझ रहे हैं। इस इमोशन को अपनी आवाज के जरिए लोगों तक पहुंचाना मेरे लिए वाकई बहुत खास रहा और मुझे उम्मीद है कि सुनने वाले भी गाने की गर्माहट और प्यार भरे एहसास से जुड़ पाएंगे।”
‘डोंट बी शाय’ 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास की कहानी है, जिसे लगता है कि उसने अपनी लाइफ में सब कुछ सेट कर रखा है। हालांकि, अचानक आए एक मोड़ के बाद उसकी पूरी तरह से प्लान की गई जिंदगी उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती है। इसी बदलाव के बीच फिल्म प्यार, इमोशंस और बड़े होने के दौरान आने वाली खूबसूरत उलझनों को सामने लाती है।
श्रीति मुखर्जी ने फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे इटरनल सनशाइन प्रोड्यूस किया है। प्रोडक्शंस के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। वहीं चौकबोर्ड एंटरटेनमेंट के ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया और अंजू अलवा नाईक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
‘डोंट बी शाय’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म पूरे भारत के साथ दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में हिंदी में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ एक्सक्लूसिवली रिलीज होगी। ऐसे में ‘तेरे संग’ फिल्म की उस दुनिया की झलक देता है, जहां पहली मोहब्बत के एहसास और युवा उम्र की भावनात्मक उलझनें कहानी का अहम हिस्सा हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
