Dharmendra Live News: 90वें जन्मदिन के पहले हुआ बॉलीवुड के दिग्गज 'धर्मेंद्र' का निधन, परिवार गिरा शोक से
बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र देओल का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। अमिताभ - अभिषेक बच्चा, सलमान खान और पिता सलीम खान समेत कई सेलेब्स अंतिम संस्कार के लिए वीले पार्ले के शमशान पहुंचे। बेसहारा दिखीं हेमा मालिनी।

धर्मेंद्र देओल निधन
बॉलीवुड के दिग्गज वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र देओल का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया है। हाल ही में जारी की गई जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस की सहायता से बहार ले जाते हुए देखा गया। उनके निधन से उनका परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोग और उनके लाखों प्रशंसकों को भारी दुःख पहुंचा है। कुछ समय पहले धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई के धर्मेंद्र का निधन हो चूका है। जिसे उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने ख़ारिज किया था।
धर्मेंद्र ने अपने पांच दशक लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनके अभिनय के लिए उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2012 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया और अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' जैसी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले थे।
यह फिल्म इस वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। और आज धर्मेंद्र के निधन पर, 'इक्कीस' मूवी से उनका फर्स्ट लुक पोस्ट किया गया जिसे देख कर सभी लोग भावुक हो गए धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड के एक दौर पर पूर्णविराम लग चूका है। फिल्म जगत में दशकों तक अपने अभिनय से, धर्मेंद्र ने अपने फैंस को खुशियां दी।
- DharmendraHema MaliniDharmendra NewsDharmendra DeathDharmendra Death Livedharmendra news update todaydharmendra health updatedharmendra news todaydharmendra latest news is he alivedharmendra live updatedharmender newsमुंबईधर्मेंद्र देओलधर्मेंद्र चलबसेमहारष्ट्रmaharashtramumbaiEntertainmentEntertainment NewsDharmendra Passed Awaydharmendra death live updatesdharmendra live newsdharmendra imagesdharmendra death newshema malinidharmendra deol death at 89dharmendra nidhandharmendra ki maut kab huidharmendra deol kab maredharmendra ki age kya thidharmendra deol ki nayi moviedharmendra deol age before his deathdharmendra deol antim sanskardharmendra deol death fake newsdid dharmendra really diebollywood celebs at dharmendra funeraldharmendra death news mumbai pavanhans shamshan ghatdharmendra antim sanskar vileparle live updateskaran johar emotional note on dharmendra demisekajol emotional tribute with son yug for dharmendradharmendra last journey pavanhans crematorium visualsdharmendra illness rumours clarification breech candydharmendra final rites family reaches crematoriumdharmendra death breaking bollywood mourningbollywood breaking newspratahkal newspratahkal dailymumbai IndiaMaharashtra

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
