Dharmendra Death : बॉलीवुड के ही- मैन हुए पंचतत्व में विलीन ; 89 की उम्र में लियी आखरी सास
24 नवंबर के दिन बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का 89 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है।

Dharmendra Passed Away
पिछले कुछ दिनों से अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत ख़राब होने की बात सामने आई थी। उस दौरान उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जिसके बाद उनके निधन की कई ऐसी अफवाहे सामने आयी थी। बादमे उन्हें ब्रीच कैंडी से रिहा भी कराया गया था। ऐसे में ही 24 नवंबर के दिन बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का 89 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है। हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, वह गंभीर रूप से बीमार थे। छह दशकों से भी ज़्यादा उन्होंने सिनेमाई उत्कृष्टता और 300 से ज़्यादा फ़िल्में की है, वह हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और प्रिय सितारों में से एक थे।
आज सुबह धर्मेंद्र के घर के बाहर एंबुलेंस नजर आई थी. जिसके बाद उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई. इसके बाद उनके निधन की खबरें आईं जिसने हर किसी को गमगीन कर दिया है। बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस शमशान घाट, विलेपार्ले पर किया जाएगा. पूरा परिवार दिवंगत अभिनेता के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में लेकर शमशान घाट के लिए रवाना हुआ था। धर्मेंद्र को इससे पहले ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. 10 नंवबर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी. जिसके बाद उनके निधन के रूमर्स फैल गए थे. लेकिन बाद में ईशा देओल और हेमा मालिनी ने पोस्ट कर इन रूमर्स को खारिज कर दिया था। धर्मेंद्र के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम छाया नजर आया है। तमाम सेलिब्रिटीस एक्टर के घर पहुंच रहे थे। वहीं हेमा मालिनी भी सफेद साड़ी में नजर आईं।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के लिए एक भावुक नोट लिखा, उनकी तस्वीर के साथ, करण ने उनके साथ काम करने का मौका मिलने पर आभार जताया.उन्होंने लिखा, "ये एक युग का अंत है... एक विशाल मेगा स्टार... मुख्यधारा सिनेमा में एक नायक का अवतार... इनक्रेडिबली हैंडसम और सबसे जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस... वह भारतीय सिनेमा के एक बोनाफाइड लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं... लेकिन वह सबसे अच्छे इंसान थे... हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें प्यार करता था."
- DharmendraHema MaliniDharmendra NewsDharmendra DeathDharmendra Death Livedharmendra news update todaydharmendra health updatedharmendra news todaydharmendra latest news is he alivedharmendra live updatedharmender newsमुंबईधर्मेंद्र देओलधर्मेंद्र चलबसेमहारष्ट्रmaharashtramumbaiEntertainmentEntertainment NewsDharmendra Passed Awaydharmendra death news mumbai pavanhans shamshan ghatdharmendra antim sanskar vileparle live updatesbreech candy hospital dharmendra serious condition 10 novemberdharmendra 89 saal ki umr me nidhan truthhema malini aur isha deol reaction dharmendra deathbollywood legends arrive pavanhans crematorium amitabh amir salmandharmendra ambulance spotted outside house 24 novemberkaran johar emotional note on dharmendra demisekajol emotional tribute with son yug for dharmendradharmendra last journey pavanhans crematorium visualsdharmendra illness rumours clarification breech candydharmendra final rites family reaches crematoriumdharmendra death breaking bollywood mourningdharmendra last public appearance detailsdharmendra funeral star arrivals mumbai coverage

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
