बुधवार को सिनेमाघरों में एक बार फिर कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों ने दर्शकों को एंटरटेन किया, लेकिन कमाई के मामले में हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं रही। आइए जानते हैं बुधवार को किस फिल्म ने कितना बिजनेस किया और कौन सा कलेक्शन लाखों में सिमट गया।



बागी 4 की कमाई :


टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ कौर संधू और सोनम बाजवा की फिल्म ‘बागी 4’ वीकडेज में थोड़ी सुस्त पड़ चुकी है। रिलीज के पांच दिनों में फिल्म ने 39.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। लेकिन Wednesday Box Office Collection रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह 6 दिनों का कुल कलेक्शन 42 करोड़ रुपये पहुंच गया है।



द बंगाल फाइल्स का हाल :



विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ दर्शकों को लुभाने में नाकाम साबित हो रही है। रिलीज के पांच दिनों में इसका कुल कलेक्शन 9.19 करोड़ रुपये रहा। वहीं, बुधवार को फिल्म ने केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 6 दिनों का कुल बिजनेस अब 10.25 करोड़ रुपये हो चुका है।


द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स का जलवा :


हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। पांचवें दिन इसने 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं बुधवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। Wednesday Box Office Collection के हिसाब से यह फिल्म अब तक 64.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।



मद्रासी की कमाई :


तमिल फिल्म ‘मद्रासी’ की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन मिड-वीक में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। पांच दिनों में फिल्म ने 44.5 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक 6 दिनों में कुल 46.75 करोड़ रुपये इसके खाते में जुड़ चुके हैं।


परम सुंदरी का दूसरा बुधवार :


जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘परम सुंदरी’ की कमाई अब लाखों तक सिमट गई है। 12वें दिन फिल्म ने 90 लाख रुपये कमाए थे, जबकि 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा। इस तरह कुल बिजनेस अब 48.25 करोड़ रुपये हो गया है।'


लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा का दमदार प्रदर्शन :


मलयालम फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1 – चंद्रा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 13 दिनों का कलेक्शन 93.5 करोड़ रुपये रहा था। बुधवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब तक 14 दिनों की कुल कमाई 97.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। Wednesday Box Office Collection रिपोर्ट से साफ है कि जहां ‘लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही हैं, वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्में धीरे-धीरे दम तोड़ती नजर आ रही हैं।


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story