लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं के दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। सालों से दर्शकों का दिल जीतने वाले इस शो के पसंदीदा किरदार अब फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ के रूप में नजर आएँगे, जिसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार, 26 अप्रैल, दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा।

फिल्म के केंद्र में वही किरदार हैं, जिन्होंने इस शो को हर घर का हिस्सा बनाया है। चालाक एवं मौके का फायदा उठाने वाले विभूति नारायण मिश्रा, हमेशा परेशान रहने वाले मनमोहन तिवारी, भोली एवं प्यारी अंगूरी भाभी तथा समझदार अनीता भाभी इस फिल्म में नजर आएँगे। इन सभी के बीच की नोक-झोंक, फ्लर्टिंग, जलन एवं एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश इस कहानी की पहचान है, जिसे अब फिल्म के विस्तृत फॉर्मेट में प्रस्तुत किया गया है।

कहानी में नए ट्विस्ट जोड़ते हैं रवि किशन, मुकेश तिवारी एवं निरहुआ, जिनके किरदार इस दुनिया में नया हंगामा लेकर आते हैं। साथ ही हप्पू सिंह अपने अंदाज और कॉमिक टाइमिंग से फिल्म को और प्रभावी बनाते हैं। जब ये सभी किरदार अजीब और मजेदार परिस्थितियों में फंसते हैं, तो फिल्म वही अनुभव देती है, जो ‘भाभीजी घर पर हैं’ की पहचान है—यादगार किरदार और हँसी से भरपूर कहानी।

निर्देशक शशांक बाली ने कहा कि ‘भाबीजी घर पर हैं!’ ने वर्षों से अपने ह्यूमर, अपनेपन और किरदारों के कारण हर उम्र के दर्शकों के साथ एक विशेष जुड़ाव बनाया है। फिल्म के माध्यम से उसी कॉमेडी और ऊर्जा को बरकरार रखते हुए कहानी के स्तर को बड़े पर्दे के अनुरूप विस्तारित किया गया है।

अंगूरी भाभी की भूमिका निभा रहीं शुभांगी अत्रे ने कहा कि यह दुनिया उनके लिए बेहद खास रही है और फिल्म के रूप में इसे देखना उनके लिए विशेष अनुभव है। उन्होंने बताया कि इस बार दर्शकों को अंगूरी के किरदार के नए रंग और कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे, साथ ही रवि किशन और मुकेश तिवारी के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव रहा।

अनीता भाभी की भूमिका निभा रहीं विदिशा श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार उनका किरदार सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे फिल्म और अधिक रोचक बनती है।

विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका में आसिफ शेख ने कहा कि एक दशक से अधिक समय से इस यूनिवर्स का हिस्सा रहना और अब इसे फिल्म के रूप में देखना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि फिल्म में विभूति कई मुश्किल परिस्थितियों में फंसते हैं, जिससे उनके कॉमिक पक्ष को और विस्तार मिला।

मनमोहन तिवारी की भूमिका निभा रहे रोहिताश्व गौर ने कहा कि फिल्म में तिवारी जी का किरदार कन्फ्यूजन और कॉमेडी के नए स्तर पर नजर आएगा, जो दर्शकों के लिए अत्यंत मनोरंजक होगा।

‘भाभीजी घर पर हैं’ भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो में से एक रहा है और यह प्रीमियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दर्शक पहली बार अपने पसंदीदा किरदारों को फिल्म के रूप में देखेंगे। मोहल्ले की वही मस्ती अब बड़े स्तर पर प्रस्तुत होगी, जहाँ विभूति, तिवारी और दोनों भाभियाँ गलतफहमियों, मजेदार ट्विस्ट और हास्य से भरे पलों में नजर आएँगे।

ज़ी सिनेमा इस फिल्म के माध्यम से देशभर के परिवारों तक मनोरंजन का यह विशेष अनुभव पहुँचाने के लिए तैयार है। ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार, 26 अप्रैल, दोपहर 12 बजे प्रसारित होगा, जो इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी के विस्तार का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story