आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से बिना किसी कट के क्लियरेंस सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब यह फिल्म तय तारीख 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित 'बटवारा 1947' की घोषणा, फर्स्ट पोस्टर और टीज़र सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की भावनात्मक कहानी को पर्दे पर पेश करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, 'बटवारा 1947' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। CBFC की मंजूरी के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है और यह 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म की कहानी एक मोहाजिर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लाहौर जाकर एक खाली पड़े हिंदू परिवार के घर में रहने लगता है। कहानी का अहम हिस्सा एक बुजुर्ग हिंदू महिला है, जो अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है। इसके बाद मोहाजिर परिवार और उस महिला के बीच पैदा होने वाली परिस्थितियां फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती हैं।

'बटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। करीब तीन दशक बाद इस फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर से साथ आई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 'बटवारा 1947' को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 अगस्त 2026 यानी पार्टिशन डे के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story