अनुभव सिन्हा ने खोले ‘बारिश और तुम’ की मेकिंग के राज, पहली लाइन सुनकर हुए थे फिदा
बनारस बीट के डेब्यू ट्रैक ‘बारिश और तुम’ की मेकिंग सामने आई है। अनुभव सिन्हा ने गाने की पहली लाइन और खास हमिंग सीक्वेंस को लेकर अपना रिएक्शन बताया, जबकि टीम ने इसकी क्रिएटिव जर्नी साझा की।

तस्वीर में बारिश के बीच दोनों बाहें फैलाकर मुस्कुराती हुई एक महिला नजर आ रही है, और दाईं ओर 'बारिश और तुम' गाने का शीर्षक लिखा है। यह तस्वीर काल्पनिक है और एआई द्वारा केवल संदर्भ के लिए बनाई गई है।
अनुभव सिन्हा के म्यूजिक लेबल बनारस बीट के डेब्यू ट्रैक ‘बारिश और तुम’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच गाने की मेकिंग से जुड़े कई अहम पहलू सामने आए हैं। हाल ही में जारी बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में अनुभव सिन्हा, कंपोजर शशि सुमन, लिरिसिस्ट अभेंद्र कुमार उपाध्याय और सिंगर अब्दुल शेख ने इस गाने की क्रिएटिव जर्नी के बारे में बात की।
इंडियन सिनेमा के जाने-माने फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर-राइटर्स में शामिल अनुभव सिन्हा ने पिछले कुछ सालों में कई कहानियां और कई बॉक्स ऑफिस हिट्स दिए हैं। अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत सिग्नेचर सिनेमैटिक स्टोरी टेलिंग से आगे बढ़ते हुए फिल्ममेकर ने हाल ही में बनारस बीट नाम से अपना म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है। यह पैशन प्रोजेक्ट लंबे समय से म्यूजिक के लिए उनके प्यार से प्रेरित है। इसका विचार उनके मन में कुल 8 साल पहले आया था, लेकिन इसे आकार तब मिला, जब उन्होंने कंपोजर्स और क्रिएटर्स की टीम को साथ लाना शुरू किया।
फिल्मी ट्रैक से आगे बढ़ते हुए बनारस बीट का मकसद लिस्नर्स को ओरिजिनल, इंडिपेंडेंट कंपोजिशन पेश करना है। अपने डेब्यू रिलीज ‘बारिश और तुम’ की सफलता के बीच बनारस बीट ने अब इस ट्रैक की मेकिंग की झलक फैंस के सामने रखी है।
हाल ही में रिलीज हुए बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में अनुभव सिन्हा, कंपोजर शशि सुमन, लिरिसिस्ट अभेंद्र कुमार उपाध्याय और सिंगर अब्दुल शेख के साथ जोश से भरे जामिंग सेशन, क्रिएटिव डिबेट्स और एक साथ काम करने के जुनून की झलक दिखाई गई है।
‘बारिश और तुम’ की कहानी पोस्ट-लॉकडाउन जामिंग सेशन के दौरान शुरू हुई थी। इसी दौरान लिरिसिस्ट अभेंद्र कुमार उपाध्याय की पोएट्री तुरंत टीम को पसंद आ गई। कंपोजर शशि सुमन ने बारिश और यादों के इर्द-गिर्द लिखे और कंपोज किए गए इस ट्रैक को पियानो पर आकार दिया।
गाने को पहली बार सुनने के बाद मन में आए रिएक्शन के बारे में अनुभव सिन्हा ने कहा, "इस गाने के ओपनिंग वर्स की बिल्कुल पहली लाइन ही मेरे लिए एक एब्सोल्यूट क्लिंचर थी... मैं तभी और वहीं इसके पूरी तरह प्यार में पड़ गया।"
सिन्हा के मुताबिक इस गाने में उनका रोल बहुत छोटा रहा है, लेकिन टीम का मानना है कि उनकी क्रिएटिव सोच ने कंपोजिशन को पूरी तरह बदल दिया। खासतौर पर एक अनोखे हमिंग सीक्वेंस को शामिल करने पर उनका लगातार जोर रहा। इस हमिंग ने गाने में शांति और भावनाओं की गहराई की एक नई परत जोड़ी।
गाने के लिए सही आवाज तलाशना भी एक बड़ा और महत्वपूर्ण काम था। अनुभव सिन्हा और शशि सुमन एक नई और ऑथेंटिक आवाज देने के लिए प्रतिबद्ध थे, जो प्लेबैक सिंगिंग के बीच अलग नजर आ सके। लंबी तलाश के बाद अब्दुल शेख को चुना गया। उन्होंने अपनी आवाज से ट्रैक को अनोखापन देने के साथ उसमें गहराई भी जोड़ी।
दिए गए विजन को समझते हुए अब्दुल ने परफॉर्मेंस दी और ट्रैक में प्यार और यादों के एहसास को पिरोया। बनारस बीट अपने पहले गाने ‘बारिश और तुम’ के साथ म्यूजिक की दुनिया में दिल को छू लेने वाले इंडिपेंडेंट ट्रैक देने के वादे के साथ आया है।
गाने में मानवीय भावनाओं को एक साथ पिरोया गया है। म्यूजिक लवर्स के लिए लेबल का पहला गाना अब बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और ऑफिशियल चैनल्स पर सुनने के लिए उपलब्ध है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
