‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज़ी को वैश्विक स्तर पर नए उपभोक्ता उत्पादों और ब्रांड साझेदारियों से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। आर्का मीडिया वर्क्स ने आने वाली एनिमेटेड फिल्मों ‘बाहुबली: द इटर्नल वॉर - पार्ट 1’ और ‘पार्ट 2’ समेत पूरी ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज़ी के लिए ड्रीम थिएटर प्राइवेट लिमिटेड को पार्टनर बनाया है। दोनों कंपनियों ने कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ब्रांड पार्टनरशिप्स प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए समझौते का ऐलान किया है।

समझौते के तहत ड्रीम थिएटर को भारत के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग पार्टनर नियुक्त किया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाइसेंसिंग, स्पॉन्सरशिप्स, ब्रांड एसोसिएशंस, प्रोमोशनल टाई-अप्स और को-ब्रांडेड इनिशिएटिव्स के लिए ड्रीम थिएटर स्ट्रैटेजिक पार्टनर की भूमिका निभाएगा।

यह साझेदारी ‘बाहुबली’ की स्थापित फ्रैंचाइज़ी और एंटरटेनमेंट व लाइफस्टाइल कैटेगरी में लाइसेंसिंग तथा कंज्यूमर प्रोडक्ट प्रोग्राम तैयार करने में ड्रीम थिएटर के अनुभव को एक साथ लाती है।

‘बाहुबली’ फिल्मों ने मिलकर दुनिया भर में ₹2,400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे फ्रैंचाइज़ी की ऑडियंस भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी बड़ी संख्या में मौजूद है। अब ‘बाहुबली: द इटर्नल वॉर’ के साथ यह फ्रैंचाइज़ी एनिमेशन के क्षेत्र में विस्तार कर रही है। आर्का मीडिया वर्क्स द्वारा प्रोड्यूस्ड और ईशान शुक्ला द्वारा डायरेक्टेड यह दो भागों वाली CGI एनिमेटेड एपिक फिल्म है।

‘द इटर्नल वॉर’ बाहुबली की कहानी को उसकी मौत के बाद आगे बढ़ाती है, जब वह ऐफ्टरलाइफ में पहुंचता है और 14 रियल्म्स तक चलने वाली एक मुश्किल का सामना करता है। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेने के साथ स्टाइलाइज्ड CGI एनिमेशन के जरिए एक नई विजुअल दुनिया तैयार करती है।

2026 के एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में इस प्रोजेक्ट को वर्क इन प्रोग्रेस प्रोग्राम के लिए चुना गया है। इसके जरिए फिल्म और इसके विजुअल अप्रोच को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।

ड्रीम थिएटर अपैरल, कलेक्टिबल्स, फिगर्स, बैग्स, स्टेशनरी, पब्लिशिंग, गेमिंग और एक्सपीरियंशियल इनिशिएटिव्स समेत अलग-अलग क्षेत्रों में लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग के अवसर विकसित करेगा। इसके साथ ही स्पॉन्सरशिप्स, ब्रांड एसोसिएशंस, प्रोमोशनल कोलैबोरेशंस और को-ब्रांडेड अवसरों को भी साझेदारी के तहत विकसित किया जाएगा।



इस पहल का उद्देश्य ऑडियंस को ‘बाहुबली’ यूनिवर्स से जुड़ने के नए तरीके उपलब्ध कराना है। साथ ही मौजूदा फ्रैंचाइज़ी और ‘द इटर्नल वॉर’ दोनों के आसपास कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और पार्टनरशिप्स प्रोग्राम को विस्तार देना है।

‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी के क्रिएटर एस.एस. राजामौली ने कहा, “‘बाहुबली’ में हमेशा से फिल्म से आगे बढ़ने की क्षमता रही है और ‘द इटरनल वॉर’ हमें इस दुनिया को एक नए तरीके से एक्सप्लोर करने का मौका देती है। मुझे खुशी है कि जैसे-जैसे हम ऑडियंस के लिए इस फ्रेंचाइज़ी को नए एक्सपीरियंस तक लेकर जा रहे हैं, ड्रीम थिएटर भी हमारे साथ जुड़ गया है।”

आर्का मीडिया वर्क्स के सीईओ शोबू यारलागड्डा ने कहा, “‘द इटरनल वॉर’ हमें ‘बाहुबली’ यूनिवर्स को नई दिशाओं में ले जाने का मौका देती है और इस विस्तार में लाइसेंसिंग एक अहम हिस्सा है। हम ऐसे पार्टनर की तलाश में थे, जो बिजनेस के साथ-साथ फ्रेंचाइज़ी की दुनिया को भी समझता हो। ड्रीम थिएटर के पास लाइसेंसिंग प्रोग्राम्स तैयार करने और ब्रांड पार्टनरशिप्स डेवलप करने का अनुभव है और हम भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट्स में भी उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”

ड्रीम थिएटर प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और सीईओ जिग्गी जॉर्ज ने कहा, “हम ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी और ‘द इटरनल वॉर’ के लिए आर्का मीडिया वर्क्स के साथ पार्टनरशिप करके खुश हैं। इस फ्रेंचाइज़ी की अपनी एक मजबूत पहचान और पहले से ही बड़ी ऑडियंस है, वहीं एनिमेटेड फिल्म्स प्रोडक्ट्स, पार्टनरशिप्स और नए एक्सपीरियंस के लिए कई नई संभावनाएं खोलती हैं। हम भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में इन मौकों को डेवलप करने के लिए आर्का के साथ काम करने का इंतजार कर रहे हैं।”

‘बाहुबली: द इटर्नल वॉर’ से जुड़ी लाइसेंसिंग और ब्रांड साझेदारी के अवसर तलाशने वाले इच्छुक लाइसेंसीज़, स्पॉन्सर्स, रिटेलर्स, प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड पार्टनर्स ड्रीम थिएटर से संपर्क कर सकते हैं। इस साझेदारी के साथ ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज़ी के मौजूदा विस्तार और आने वाली एनिमेटेड फिल्मों के लिए कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लाइसेंसिंग और ब्रांड पार्टनरशिप्स का दायरा भारत से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story