2025 की सबसे चर्चित और पॉपुलर शो बनी आर्यन की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'
आर्यन खान की वेब सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 2025 की आईएमडीबी मोस्ट पॉपुलर सीरीज बन गई। बड़े स्टार्स की सीरीज को पीछे छोड़ते हुए इस शो ने वैश्विक दर्शकों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया। यह भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री में नए युग की शुरुआत है।

Aryan Khan web series 2025
Aryan Khan web series 2025 : आईएमडीबी ने 2025 के सबसे पॉपुलर टॉप 10 वेब सीरीज़ की घोषणा करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस साल की लिस्ट में आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि बड़े और अनुभवी कलाकारों की सीरीज जैसे मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 3', जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक 2' और जितेंद्र कुमार की 'पंचायत 4' भी लिस्ट में शामिल हैं।
आईएमडीबी की वर्ल्डवाइड कस्टमर्स की रेटिंग के अनुसार, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने इस वर्ष सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरी पोजिशन पर ज़हान कपूर की 'ब्लैक वारंट' रही, जबकि तीसरे स्थान पर जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक 2' और चौथे स्थान पर जितेंद्र कुमार की 'पंचायत 4' रही। इसके बाद वाणी कपूर की 'मंडला मर्डर्स', 'खौफ', 'स्पेशल ऑप्स 2', 'खाकी: द बंगाल चैप्टर', 'द फैमिली मैन 3' और अंत में पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर' क्रमशः पांचवीं से दसवीं पोजिशन में शामिल हुई।
आर्यन खान ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक शो बनाना नहीं था, बल्कि मॉर्डन एरा में एक नए जॉनर को परिभाषित करना और दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बनाना था। उन्होंने बताया कि इस शो में इंडस्ट्री के पागलपन, जादू, शरारत और महत्वाकांक्षा को बिना किसी दिखावे के प्रस्तुत किया गया। आर्यन ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि मीम्स, एडिट्स और फैंस की प्रतिक्रियाएँ यह स्पष्ट करती हैं कि शो अब केवल एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि कल्चरल कंवर्शेसन का हिस्सा बन गया है।
यह उपलब्धि न केवल आर्यन खान के लिए बल्कि भारतीय ओटीटी और वेब सीरीज इंडस्ट्री के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सफलता दर्शाती है कि युवा निर्देशक और नए कलाकार भी वैश्विक स्तर पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं और भारतीय कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकते हैं।
- Aryan Khan web series 2025The Bads of Bollywood IMDB top 102025 IMDB most popular series IndiaPanchayat 4 top 10 2025Paatal Lok 2 Aryan Khan competitionManoj Bajpayee The Family Man 3 2025Aryan Khan show popularityOTT series top IMDB 2025Aryan Khan debut series successBollywood web series ranking 2025Indian web series Aryan KhanIMDB top series Aryan KhanAryan Khan cultural phenomenonVaani Kapoor Mandla Murders rankingJitendra Kumar Panchayat season 4The Family Man 3Panchayat 4Paatal Lok 2The Bads Of BollywoodIMDB 2025 Top 10 Most Popular SeriesPratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
