पच्चीस साल पहले ‘नायक’ में शिवाजी राव का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले अनिल कपूर अब टेलीविजन पर एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म की 25वीं सालगिरह के मौके पर मेगास्टार ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के साथ टेलीविजन पर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

शो की हाल ही में जारी पहली झलक में 100 खिलाड़ियों के बीच होने वाले बड़े मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। पूरे सीजन में कुल ₹26 करोड़ की पुरस्कार राशि दांव पर होगी। शो की खास सोच है, “जिस कंटेस्टेंट को बात खटकी, उसकी जीत पक्की!”

‘इंडिया के टॉप 1%’ में 100 खिलाड़ी एक साथ भव्य मंच पर मुकाबला करेंगे। उन्हें रोजमर्रा की समझ, तर्क और बारीकी से चीजों को परखने की क्षमता पर आधारित 13 लगातार मुश्किल होते राउंड्स का सामना करना होगा। हर खिलाड़ी ₹1 लाख की राशि के साथ खेल की शुरुआत करेगा। प्रत्येक गलत जवाब के साथ यह राशि एक साझा प्राइज पॉट में जुड़ती जाएगी, जो बढ़कर ₹1 करोड़ तक पहुंच सकती है।

अलग-अलग जगहों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ी जब एक साथ मुकाबले में उतरेंगे, तो दांव बड़ा होगा और उनके जवाब भी चौंकाने वाले होंगे। शो में कई मजेदार और रोमांचक पल देखने को मिलेंगे, जो घर बैठे दर्शकों को भी खेल के साथ जुड़कर मुकाबला करने के लिए उत्साहित करेंगे।

पर्दे पर एक दिन के मुख्यमंत्री शिवाजी राव बनकर दर्शकों का दिल जीत चुके अनिल कपूर अब अपने जबरदस्त ऊर्जा, शानदार अंदाज और सिग्नेचर ‘झकास’ स्टाइल के साथ टेलीविजन पर नजर आएंगे। ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा। शो की पहली झलक के साथ अब दर्शकों की नजर 19 सितंबर के प्रीमियर पर टिकी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story