टीवी की दुनिया में एक दशक बाद फिर से अंगूरी भाभी का जादू घर-घर में लौटने वाला है। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने फेमस किरदार अंगूरी भाभी के रूप में नई ऊर्जा और मासूमियत के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें शिल्पा की एंट्री ने दर्शकों को भावुक कर दिया है। यह सीरियल 22 दिसंबर से, सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे, एंड टीवी और हिंदी जी5 पर प्रसारित होगा।

प्रोमो में दर्शकों को अनीता भाबी (विदिशा श्रीवास्तव), विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) को रहस्यमयी कस्बे घूंघटगंज की ओर बढ़ते देखा जा सकता है। यह कस्बा परंपरा और रहस्य का अनोखा मिश्रण पेश करता है। इसी यात्रा के दौरान अंगूरी भाभी की एंट्री शो में नया उत्साह और भावनात्मक सरप्राइज लेकर आती है।

शिल्पा शिंदे ने अपनी वापसी को लेकर कहा, “10 साल बाद अंगूरी भाभी के रूप में लौटना मेरे लिए बहुत बड़ा पल है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस किरदार में दोबारा नजर आऊंगी। लेकिन जिंदगी हमें कभी-कभी वहीं वापस ले आती है, जहां हमारा सच में जुड़ाव होता है। लोग आज भी मुझे सोशल मीडिया और असल ज़िंदगी में अंगूरी भाभी ही कहते हैं। कई बार लोग मुझसे पूछते थे-‘आप अंगूरी भाभी बनकर कब आओगी?’ आज मैं कहना चाहती हूं- आपकी असली अंगूरी भाभी इज बैक।”


शिल्पा ने टीम के समर्थन का भी जिक्र किया और कहा कि पूरा कास्ट—आसिफ, रोहिताश्व, विदिशा और बाकी सभी—ने उन्हें बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। शिल्पा के अनुसार, प्रोमो और उनकी वापसी पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया यह प्रमाण है कि अंगूरी भाभी आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।

उन्होंने शो के महत्व पर भी प्रकाश डाला, कहा कि तेज़ रफ्तार जिंदगी में यह शो दर्शकों को हल्की-फुल्की और सुकून देने वाली कॉमेडी के साथ हंसने का मौका देता है। ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में वही मासूमियत, गर्मजोशी और खुशी है, लेकिन एक नए माहौल और नई ऊर्जा के साथ। शिल्पा शिंदे की इस वापसी से यह निश्चित है कि अंगूरी भाभी का किरदार पुराने और नए दर्शकों के लिए यादगार साबित होगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story