अजय देवगन को बॉक्स ऑफिस पर झटका; ‘थामा’ बनी नई ब्लॉकबस्टर फिल्म
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए रखा है। लगातार बढ़ती कमाई के साथ फिल्म ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अपनी रफ्तार बनाए रखी है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज़ तीन दिनों में 51.52 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इस कमाई के साथ ‘थामा’ ने अजय देवगन की हालिया फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने अपने पूरे रन में 47.15 करोड़ रुपये जुटाए थे।
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक, ‘थामा’ ने पहले दिन 25.11 करोड़, दूसरे दिन 19.23 करोड़, और तीसरे दिन 7.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। यानी तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री मार ली है।
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म न सिर्फ़ दर्शकों को हंसा रही है, बल्कि डराने में भी कामयाब रही है। आदित्य सरपोटदार के निर्देशन में बनी यह फिल्म पारिवारिक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खास बात यह है कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यक्षासन वाला किरदार और परेश रावल का कॉमिक टच दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिल्म का बजट करीब 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन शुरुआती ट्रेंड्स देखकर यह साफ है कि ‘थामा’ जल्द ही अपना खर्च निकाल लेगी और मुनाफे की राह पर दौड़ पड़ेगी। अब फिल्म का अगला लक्ष्य जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने भारत में 54.85 करोड़ की कमाई की थी।
दर्शकों की भाषा में कहें तो ‘थामा’ सिर्फ़ फिल्म नहीं, इस हफ्ते का पूरा मनोरंजन पैकेज बन चुकी है!

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
