देशभक्ति से जुड़े किरदारों को पर्दे पर उतारना किसी भी कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद खास भी होता है। देशभक्ति का जज्बा, भावनाओं की गहराई और किरदार की मजबूती को प्रभावी ढंग से पेश करना आसान नहीं होता। भारतीय सिनेमा में कई अभिनेत्रियों ने ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने लंबे समय तक याद रखा। अपनी दमदार अदाकारी और किरदारों में गहराई के जरिए इन अभिनेत्रियों ने पर्दे पर देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली तरीके से पेश किया है।

इसी सूची में Prime Video की हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की प्रतिभा रांटा भी शामिल हैं। वह इस सीरीज में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी प्रतिभा लाहिड़ी का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने किरदार को मजबूती और दृढ़ विश्वास के साथ पर्दे पर उतारा है। देशभक्ति से जुड़े यादगार किरदारों में यामी गौतम, प्रतिभा रांटा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और सारा अली खान ने अपनी अलग छाप छोड़ी है।

यामी गौतम ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया था। अपने किरदार में उन्होंने मजबूती और दृढ़ संकल्प को बखूबी दिखाया। पर्दे के पीछे देश की सुरक्षा के लिए काम करने वाले लोगों की चुनौतियों को उन्होंने भावनाओं और सधे हुए अभिनय के साथ पेश किया।

Prime Video की हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में प्रतिभा रांटा ने प्रतिभा लाहिड़ी का किरदार निभाया है। वह एक साहसी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी नेता सचिंद्रनाथ सान्याल की पत्नी थीं। अभिनेत्री ने अपने किरदार में भावनात्मक गहराई, मजबूती और दृढ़ता को खूबसूरती से पेश किया, जिससे उनकी कहानी पर्दे पर प्रभावशाली और वास्तविक नजर आती है।

दीपिका पादुकोण ने ‘फाइटर’ में इंडियन एयरफोर्स की एलीट हेलिकॉप्टर पायलट स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का किरदार निभाया था, जिन्हें उनके कॉल साइन मिन्नी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने अभिनय और भावनाओं के साथ-साथ एक IAF ऑफिसर के तौर पर किरदार की मजबूती और एक्शन सीक्वेंस से भी अपनी छाप छोड़ी।

आलिया भट्ट ने ‘राज़ी’ में अंडरकवर भारतीय जासूस सहमत खान का किरदार निभाया था। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने मिशन को अंजाम देने वाली सहमत की कहानी को आलिया ने प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा। अपनी पहचान छिपाकर अंडरकवर काम करने की चुनौतियों और भावनात्मक संघर्ष को उन्होंने बखूबी दिखाया।

सारा अली खान ने ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने उस स्वतंत्रता सेनानी की कहानी को पर्दे पर पेश किया, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गुप्त रूप से एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन चलाया था। इन सभी अभिनेत्रियों के किरदारों ने देशभक्ति से जुड़ी अलग-अलग कहानियों, संघर्षों और भावनाओं को पर्दे पर सामने रखा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story