✕
वॉर 2 की ओटीटी रिलीज डेट सामने आई ; जानें पूरी डिटेल
By EditorialPublished on 2 Sept 2025 5:30 AM IST
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। दर्शक जल्द ही घर बैठे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का मज़ा ले सकेंगे। आइए जानते हैं कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'वॉर 2'।

x

War 2 OTT Release : ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को थिएटर्स में रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। यशराज फिल्म्स की इस बिग बजट एक्शन थ्रिलर को लेकर अब दर्शकों का उत्साह ओटीटी रिलीज को लेकर बढ़ गया है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि War 2 OTT Release डेट का खुलासा हो गया है और अब जल्द ही दर्शक घर बैठे इस फिल्म का मज़ा ले पाएंगे।
War 2 OTT Release डेट और प्लेटफॉर्म :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर 2 के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। साउथ फिल्मों का ट्रेंड देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद स्ट्रीम किया जाएगा। वन इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि War 2 OTT Release अक्टूबर महीने में होगी और फिल्म दिवाली के मौके पर 14 से 16 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।
फिल्म का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 का बजट करीब 400 करोड़ रुपये है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। यह जूनियर एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 20 दिनों में 234.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड 18 दिनों में 357 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
War 2 OTT Release से बढ़ेगा क्रेज :
भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक न रहा हो, लेकिन War 2 OTT Release से फिल्म का क्रेज एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है। खासकर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मौजूदगी इसे ओटीटी पर बड़े दर्शक वर्ग तक ले जाएगी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट :
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन अब अपनी अगली फिल्म कृष 4 की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म को वह न सिर्फ लीड करेंगे बल्कि डायरेक्शन भी खुद ही करेंगे। वहीं जूनियर एनटीआर के पास प्रशांत नील की फिल्म है जो 25 जून 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म देवरा के सीक्वल देवरा पार्ट-2 में भी नजर आएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
