✕
कोलीवाड़ा में संवत्सरी महापर्व का आयोजन
By EditorialPublished on
सायन कोलीवाडा तेरापंथ समाज द्वारा भगवती संवत्सरी महापर्व का आयोजन उपासक पंकज कोठारी एवं कमल जैन के सान्निध्य में हुआ

x

मुंबई। सायन कोलीवाडा तेरापंथ समाज द्वारा भगवती संवत्सरी महापर्व का आयोजन उपासक पंकज कोठारी एवं कमल जैन के सान्निध्य में हुआ। उपासकों ने 24 तीर्थंकरों से लेकर आचार्य महाश्रमण तक की श्रृंखला का वर्णन करते हुए संवत्सरी को आत्मनिरीक्षण और आत्मशुद्धि का पर्व बताया। इस अवसर पर 50 पौषध साधकों ने किये। महिला मंडल, सुधीर सांखला, हिम्मत सोलंकी ने भक्ति गीतिका व कन्हैयालाल मेहता, अविनाश इंटोदिया, बंशीलाल कोठारी, अणुव्रत समिति मुंबई मंत्री गणपत सोनी, भेरूलाल सोनी, युवक परिषद अध्यक्ष सुनील दुग्गड़, कोषाध्यक्ष अभिषेक इंटोदिया, मंत्री नवीन सांखला ने विचार रखे।
Next Story
Related News
X

