✕
विरार हादसे के बाद एक्शन में महाराष्ट्र सरकार
By EditorialPublished on
विरार में इस सप्ताह एक इमारत ढहने से 17 लोगों की मौत के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच का जिम्मा मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

x

मुंबई। विरार में इस सप्ताह एक इमारत ढहने से 17 लोगों की मौत के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच का जिम्मा मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। विरार इलाके के चार मंजिला अवैध इमारत बगल के एक खाली पड़े मकान पर गिर गई थी। इस घटना में दो बच्चों समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज रानावरे ने कहा कि अपराध शाखा ने जमीन की मालिक, दो महिलाओं और उस पर बनी इमारत में रहने वालों से किराया वसूलने वाले उनके पतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुरुआत में मुख्य आरोपित बिल्डर नीतल साने को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस घटना के बाद ठाणे नगर निगम ने उन 37 बेहद खतरनाक इमारतों को तुरंत खाली कराने के आदेश जारी किए हैं, जिनमें 191 परिवार रह रहे हैं। ठाणे नगर निगम ने एक समीक्षा बैठक के बाद जारी आदेश में कहा है कि लोगों से बातचीत के बाद इन बेहद खतरनाक इमारतों को तुरंत खाली कराया जाए।
Next Story
Related News
X

