✕
सीतामढ़ी-दिल्ली रेल सफ़र में नई रफ़्तार; अमृत भारत एक्सप्रेस का आगाज
By EditorialPublished on
अमृत भारत ट्रेन : बिहार से दिल्ली तक सफ़र होगा और तेज़! 8 अगस्त 2025 को गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी से नई दिल्ली के लिए नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह बिहार की सातवीं अमृत भारत सेवा है, जो किफायती किराए में आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक सफर देगी।

x

अमृत भारत ट्रेन : बिहारवासियों के लिए रेल यात्रा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी से नई दिल्ली के लिए नई अमृत भारत ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन के दिन इस ट्रेन का परिचालन विशेष गाड़ी संख्या 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया गया।
दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच नियमित परिचालन 9 अगस्त से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2 बजे दिल्ली से रवाना होकर गाजियाबाद, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसिवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया स्टेशनों पर ठहराव देगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार रात 10:15 बजे सीतामढ़ी से रवाना होकर अगले दिन रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह बिहार को मिलने वाली सातवीं अमृत भारत ट्रेन है। इससे पहले दरभंगा से आनंद विहार, मालदा टाउन से बेंगलुरु, सहरसा से मुंबई, पटना से दिल्ली, मोतिहारी से आनंद विहार, दरभंगा से लखनऊ और भागलपुर-गया-सासाराम से लखनऊ के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, जिन्होंने राज्य के यात्रियों को किफायती और तेज़ यात्रा का विकल्प दिया है।
अमृत भारत ट्रेन का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में किया गया है। इसे विशेष रूप से मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे शामिल हैं। इस ट्रेन के नए 2.0 संस्करण में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोरिंग स्ट्रिप, एयर स्प्रिंग बॉडी और 130 किमी/घंटा की अधिकतम गति जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।
सुरक्षा के लिहाज़ से भी यह ट्रेन उन्नत है। इसमें ऑटोमेटिक सॉप डिस्पेंसर, इलेक्ट्रो न्यूमेटिक फ्लशिंग सिस्टम, फायर सप्रेशन सिस्टम, क्रैश ट्यूब युक्त कपलर, Mch-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम, पूरी तरह सील गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूशन सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। पहली बार गैर-एसी कोचों में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है, जिससे यात्रा के दौरान सुरक्षा में नई क्रांति आई है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ऑन-बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OBCMS) व्हील और बियरिंग की रियल टाइम निगरानी करता है, जबकि इंटरनेट आधारित वाटर लेवल इंडिकेटर ट्रेन स्टाफ को समय पर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करता है। देश में पहली बार बाहरी आपातकालीन लाइट्स की सुविधा भी दी गई है, जिससे रात में सुरक्षा और बढ़ जाती है। यात्री और सुरक्षा गार्ड के बीच दो-तरफा संचार के लिए इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम लगाया गया है।
अमृत भारत ट्रेन न केवल लो-बजट यात्रा का बेहतरीन विकल्प है, बल्कि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मील का पत्थर है। सीतामढ़ी-दिल्ली मार्ग पर इसके शुरू होने से लाखों यात्रियों को सीधा और तेज़ सफर मिलेगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढे :
Next Story
Related News
X

