✕
IAF चीफ का खुलासा; पाकिस्तान के 5 जेट ढेर
By EditorialPublished on
PAK के 5 फाइटर जेट ध्वस्त! भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट और एक बड़ा AWACS विमान मार गिराया गया। बेंगलुरु में एयर मार्शल कात्रे वार्षिक व्याख्यान में बोलते हुए उन्होंने इस जीत का श्रेय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को दिया।

x

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत एक बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने खुलासा किया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट और एक बड़ा एयरक्राफ्ट तबाह कर दिया गया। यह बड़ा विमान पाकिस्तान का AWACS (Airborne Warning and Control System) था, जिसे ‘बिग बर्ड’ के नाम से जाना जाता है और जो उसकी निगरानी व हवाई कमांड क्षमता का अहम हिस्सा था।
एयर चीफ मार्शल ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता में रूस निर्मित S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका निर्णायक रही। बेंगलुरु में एयर मार्शल कात्रे वार्षिक व्याख्यान के दौरान उन्होंने कहा, "S-400 सिस्टम ने दुश्मन के विमानों को मार गिराने में असाधारण क्षमता दिखाई, जिसने पाकिस्तान के हौसले पस्त कर दिए।"
उन्होंने बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर हमले की सैटेलाइट तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा था कि आतंकी ठिकाना पूरी तरह मिट्टी में मिल गया, जबकि आसपास की इमारतें लगभग सुरक्षित रहीं। एयर चीफ मार्शल ने कहा, "हमारे पास न केवल पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें थीं, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी अंदर की पुष्टि करने वाली तस्वीरें मिलीं।"
उच्च तकनीक वाला युद्ध :
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल ने कहा, "यह एक उच्च तकनीक वाला युद्ध था। 80 से 90 घंटे की कार्रवाई में हमने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचा दिया कि उन्हें समझ आ गया अगर यह युद्ध जारी रहा तो कीमत और ज्यादा चुकानी पड़ेगी।" पाकिस्तान की ओर से उनके DGMO ने भारत को संदेश भेजकर बातचीत की इच्छा जताई, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया।
7 मई को शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर :
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को हुई, जब भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी।
भारतीय सेनाओं के इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया। पाकिस्तान की कई आतंकवादी संरचनाओं और सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। वायुसेना के साथ-साथ सेना और खुफिया एजेंसियों ने भी इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
S-400 बना पाकिस्तान के लिए डर का कारण :
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने जोर देकर कहा कि S-400 सिस्टम ने पाकिस्तान की हवाई ताकत को बुरी तरह कमजोर कर दिया। इस सिस्टम ने न केवल पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को गिराया, बल्कि उसके सबसे कीमती AWACS को भी खत्म कर दिया, जिससे उसकी निगरानी और हवाई रणनीति लगभग ठप पड़ गई। ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत और सटीक वार क्षमता का प्रमाण बन चुका है। पाकिस्तान के लिए यह संदेश साफ है कि भारत पर किसी भी तरह का हमला भारी कीमत चुकाकर ही करना पड़ेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
