✕
दोस्ती के चक्कर में 9 करोड़ गंवा बैठा 80 साल का बुजुर्ग
By EditorialPublished on
मुंबई में ऑनलाइन दोस्ती एक बुजुर्ग को इतनी भारी पड़ी कि उन्होंने 21 महीने के भीतर अपनी करोड़ों की रकम गंवा दी। मामला साइबर ठगी है जिसनें 80 साल के बुजुर्ग से ऑनलाइन दोस्ती की आड़ में 9 करोड़ रुपए ठग लिए गए। साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

x

मुंबई। मुंबई में ऑनलाइन दोस्ती एक बुजुर्ग को इतनी भारी पड़ी कि उन्होंने 21 महीने के भीतर अपनी करोड़ों की रकम गंवा दी। मामला साइबर ठगी है जिसनें 80 साल के बुजुर्ग से ऑनलाइन दोस्ती की आड़ में 9 करोड़ रुपए ठग लिए गए। साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या पीड़ित से बात करने वाली सभी औरतें अलग-अलग थीं या फिर एक ने ही अलग-अलग नामों और नंबरों से बुजुर्ग के शिकार बनाया। 80 साल के शिकायतकर्ता अपने बेटे और बहू के साथ मुंबई में रहते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अप्रैल 2023 में शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर शार्वी नाम की एक महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे इसलिए रिक्वेस्ट कैंसिल कर दी। लेकिन कुछ दिनों बाद शार्वी ने शिकायतकर्ता को वापस फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
बच्चे की बीमारी के नाम पर बुजुर्ग से ठगी
दोनों में ऑनलाइन चैटिंग होने लगी और फिर वाट्सएप्प नंबर में शेयर कर लिए। शार्वी ने बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक हो गया है और वह अपने बेटे के साथ रहती है। अपने बच्चे की बीमारी की कहानी बताकर वो धीरे-धीरे पैसे मांगने लगी और शिकायतकर्ता उसे पैसे देने लगा। कुछ समय बीता था कि कविता नाम की एक महिला ने शार्वी का रेफरेंस देकर पीड़ित से वाट्सएप्प पर संपर्क किया और उसने साथ दोस्ती करने की बात कही। इसके बाद कविता उन्हें यौन रूप से अश्लील संदेश भेजने लगी और पैसे की डिमांड करने लगी। इसी दौरान, दिसंबर 2023 में उन्हें दिनाज नाम की महिला का विदेश नंबर से मैसेज रिसीव हुआ। उसने बताया कि वो शार्वी की बहन है और शार्वी अब इस दुनिया में नहीं रही। दिनाज ने कहा कि शार्वी मरने से पहले चाहती थी कि आप उसके अस्पताल का बिल चुकाएं। इसके लिए उसने पीड़ित के अपने और शार्वी के बीच हुए वाट्सएप्प चैट के स्कीनशॉट भेजे। कुछ समय बाद दिनाज भी शिकायतकर्ता पर प्यार जताने लगी और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। दिनाज ने भी उनसे पैसे लिए। जैस्मिन नाम की एक अन्य महिला ने शिकायतकर्ता के साथ संपर्क किया और खुद को दिनाज की दोस्त बताया। उसने पीड़ित से कहा कि दिनाज उनके पैसे लौटाना चाहती थी, जिसके बाद उन्होंने जैस्मिन को भी पैसे दिए। जब उनके पास पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने अपने बेटे से 5 लाख रुपए मांगे। बेटे ने पूछा कि वो पैसों का क्या करेंगे तब बुजुर्ग ने पूरी कहानी बताई।

Editorial
Next Story
Related News
X
