War 2 CBFC Cuts : ‘वॉर 2’ सेंसर बोर्ड की कैंची से हुई हल्की-फुल्की हलाल
War 2 CBFC Cuts : ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 की रिलीज में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से बड़ा झटका मिला है. एक्शन से भरपूर इस बिग-बजट फिल्म को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट तो मिला है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसमें कुल 6 कट्स लगाने का आदेश दिया है. इन कट्स में डायलॉग म्यूट करने से लेकर विजुअल एडिट और बिकिनी सीन तक को छोटा करने की सलाह दी गई है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने वॉर 2 के कई हिस्सों में ऑडियो और विजुअल बदलाव करने को कहा है. सबसे पहले, फिल्म के कुछ रेफरेंस को म्यूट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें संवेदनशील विषयों से जुड़े डायलॉग शामिल हैं. एक डायलॉग जिसे अश्लील माना गया, उसे रिप्लेस किया गया है. इसके अलावा, फिल्म के एक सीन में दो सेकंड का अश्लील एक्सप्रेशन हटाने का सुझाव दिया गया है.
फिल्म के गाने आवां जावां में कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC ने इंटीमेट सीन को लगभग 50% कम करने का सुझाव दिया है, जो करीब 9 सेकंड का हिस्सा है. इसके पीछे बोर्ड का तर्क है कि फैमिली ऑडियंस के लिए फिल्म का कंटेंट बैलेंस किया जाए.
पहले वॉर 2 का रनटाइम 2 घंटे, 59 मिनट और 49 सेकंड था, लेकिन सभी कट्स और बदलावों के बाद फिल्म अब 2 घंटे, 51 मिनट और 44 सेकंड की रह गई है. यानी फिल्म की लंबाई लगभग 7 मिनट कम हो गई है. रनटाइम कम होने से फिल्म की रफ्तार और नैरेटिव पर असर पड़ सकता है, लेकिन मेकर्स का दावा है कि एडिट्स के बावजूद फिल्म का इंपैक्ट बरकरार रहेगा.
फिल्म को 6 अगस्त 2025 को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली है. इस बड़े एक्शन सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन ड्रामा वाली मूवी में ऋतिक रोशन अपने सुपर एजेंट अवतार में नज़र आने वाले हैं, जबकि कियारा आडवाणी का ग्लैमरस और एक्शन-पैक्ड रोल फैंस के लिए खास सरप्राइज होगा.
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
वॉर 2 यशराज फिल्म्स के जासूसी ब्रह्मांड का हिस्सा है, जिसमें पहले वॉर, पठान और टाइगर 3 जैसी हिट फिल्में शामिल हो चुकी हैं. इस बार कहानी को और भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया गया है, जिसमें जबरदस्त लोकेशंस, हाई-टेक गैजेट्स और थ्रिलिंग चेज़ सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. हालांकि, सेंसर बोर्ड के कट्स के बाद फैंस में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या फिल्म का असली विजुअल ग्रैंड्योर और इंटेंसिटी स्क्रीन पर पूरी तरह नजर आएगी या नहीं.
बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 को लेकर जबरदस्त बज़ है और फिल्म के एडवांस बुकिंग की शुरुआत होते ही रिकॉर्ड तोड़ रिस्पॉन्स की उम्मीद की जा रही है. सेंसर कट्स के बावजूद, मेकर्स का मानना है कि फिल्म अपने एक्शन और स्टार पावर के दम पर दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में कामयाब रहेगी.
Next Story