✕
30 सितंबर के बाद ₹500 के नोट होंगे बेकार? जानिए सच्चाई
By EditorialPublished on
500 रुपये के नोटों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने संसद में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनता की लेन-देन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता संतुलित बनी रहे। यानी ₹500 के नोट बंद होने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।

x

हाल ही में कई मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ कि 30 सितंबर 2025 के बाद एटीएम से 500 रुपये के नोट नहीं निकलेंगे। इन अटकलों ने आम जनता में भ्रम और चिंता की स्थिति पैदा कर दी। हालांकि अब इस पर सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से स्पष्ट स्पष्टीकरण आ गया है।
वित्त मंत्रालय ने 5 अगस्त 2025 को राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है कि वह ₹500 के नोटों को बंद करे या एटीएम से हटाए। संसद में यह स्पष्ट किया गया कि जनता की लेन-देन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए RBI यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मूल्यवर्ग के नोट—छोटे हों या बड़े—संतुलित रूप से उपलब्ध रहें।
छोटे मूल्यवर्ग के नोटों पर ज़ोर :
इसका मतलब यह नहीं कि सरकार ₹500 के नोटों को बंद कर रही है। बल्कि RBI अब यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ₹100 और ₹200 जैसे छोटे नोटों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को रोज़मर्रा के लेन-देन में सुविधा हो।
RBI ने सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे:
- 30 सितंबर 2025 तक छोटे नोटों की उपलब्धता 75% तक बढ़ाएं।
- 31 मार्च 2026 तक यह संख्या 90% तक सुनिश्चित करें।
यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि छोटे दुकानदारों, ग्राहकों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कैश ट्रांजेक्शन में परेशानी न हो।
फेक रिपोर्ट्स से बढ़ा भ्रम :
सरकार ने कहा कि कुछ गलत रिपोर्टिंग और अफवाहों के चलते लोगों में यह शंका फैल गई कि ₹500 के नोटों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है या बंद किया जाएगा। लेकिन ऐसा कोई निर्णय न सरकार ने लिया है, न RBI ने। इस तरह की खबरों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
संसद में क्यों उठा मुद्दा ?
राज्यसभा सांसद वाई. वेंकट सुब्बा रेड्डी और मिलिंद देवड़ा ने उच्च सदन में यह सवाल उठाया था कि क्या 500 रुपये के नोटों को एटीएम से हटाया जा रहा है? इस पर सरकार ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की संख्या बढ़ाना है, न कि बड़े नोटों को बंद करना।
"500 रुपये के नोट बंद होने की सच्चाई 2025" यही है कि फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरकार और RBI केवल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि छोटे नोटों की उपलब्धता ज्यादा हो, जिससे आम जनता को सुविधा मिले। ₹500 के नोट न तो बंद हो रहे हैं और न ही एटीएम से हटाए जा रहे हैं। जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Editorial
Next Story
Related News
X
